इन दिनों मनोरंजन जगत में हिंदी भाषा को लेकर जंग छिड़ा हुआ हैं। हिंदी भाषा को लेकर पूरे देश भर में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बता दे, हाल ही में कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन में हिंदी भाषा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था। इस हिंदी विवाद को लेकर तमाम सेलिब्रिटी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा किया था। हिंदी भाषा विवाद को लेकर कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बीच ट्विटर के जरिये यह मामला शांत हो गया था, लेकिन आये दिन हिंदी भाषा को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा हैं।
हिंदी विवाद को लेकर हाल ही में , कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, हिंदी भाषा से भी पुरानी भाषा संस्कृत हैं अगर माना जाये तो संस्कृत राष्ट्रभाषा होनी चाहिए।अजय देवगन और किच्चा सुदीप के ‘हिंदी विवाद’ पर अब सिंगर सोनू निगम भिड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू निगम एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहाँ उनसे अजय देवगन और किच्चा सुदीप के ‘हिंदी विवाद’ पर पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा – ‘मेरी जानकारी के अनुसार जहा तक मुझे पता हैं हमारे संविधान में कहीं नहीं लिखा गया हैं कि हिंदी राष्ट्रभाषा हैं’ विशेषज्ञों के सलाह के अनुसार भी मैंने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में नहीं जाना हैं।
मैं मानता हूँ कि हिंदी भाषा देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा में से एक हैं , इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि वह राष्ट्रभाषा हैं। सोनू निगम ने यह भी कहा क्या आपको पता तमिल सबसे पुरानी भाषा हैं। अक्सर तमिल और संस्कृत भाषा में डिबेट होते रहते हैं। तमिल संस्कृत भाषा से भी पुरानी हैं।
सिंगर ने आगे यह कहा कि हिंदी राष्ट्र भाषा नहीं हैं तो तमिलों को हिंदी बोलना जरुरी नहीं हैं। सोनू निगम अजय देवगन की क्लास लगाते हुए कहा अभी हमारे देश में दूसरे देशो से पंगे कम हैं क्या ? जो हिंदी भाषा को एक मुद्दा बनाकर बैठे हुए हो भारत देश स्वतंत्र हैं जो जिस भाषा में बोलने सहज हैं वह बोल सकता हैं। भारत देश जरुरी नहीं कि एक ही हिंदी भाषा ही बोली जाये। हमारे देश को भाषा के आधार पर मत बाटो ,पहले ही झगड़े कम नहीं हैं जो भाषा को लेकर लड़ रहे। उन्होंने यह भी कहा इन सब मुद्दों को छोड़ो यह सब बेकार में समस्या पैदा कर देंगे।