देश में रमज़ान के शुरू होते ही ईंद की तैयारियां जोरों शोरो से शुरू हो गयी हैं। ईद का त्योहार उत्साह के साथ मनाने में सभी लग गए हैं ,लेकिन राजस्थान के जोधपुर में ईंद से पहले इस्लामिक झंडा फहराने को लेकर दो समुदायों में विवाद शुरू हो गया और दोनों समुदायों में झण्डा फ़हराने को लेकर विवाद बढ़ता चला गया।
दरअसल, यह घटना जालोरी गेट चौराहे पर इस्लामिक झण्डा फेंककर अपना धार्मिक झण्डा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ हैं। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाज़ी तक पहुँच गयी और दो गुटों में जमकर पत्थरबाज़ी हुई हैं। राजस्थान के जोधपुर में इस्लामिक झंडे पर विवाद अब हिंसक रूप लें लिया था, जिसे काबू कर पाना मुश्किल हो गया था।
राजस्थान के जोधपुर में जालोरी गेट चौराहे पर मौके पर पुलिस ने पहुँच कर वहाँ भीड़ को तुरंत भगाने के लिए लाठीचार्ज किया और आँशु गैस के गोले भी छोड़े गए ,जिससे यह मामला यही पर शांत हो जाये। यह बवाल इतना बढ़ गया था कि सांप्रदायिक तनाव की स्थिति में दोनों समुदायों में हुई भारी पत्थरबाजी में थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी और 4 पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गए।जोधपुर में बवाल के बाद जोधपुर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा आधी रात को बंद कर दिया गया हैं। अगले आदेश तक जोधपुर जिले में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।
दरअसल,यह विवाद शुरू इसलिए हुआ क्योंकि जोधपुर में इन दिनों तीन दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव चल रहा है। एक स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति पर इस्लामी झंडा फहराने के मुद्दे पर दो समूहों के बीच विवाद पैदा हो गया, जो पथराव तक बढ़ गया। इस पथराव में बहुत लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोधपुर का जालोरी गेट जंग का मैदान बन चुका था।
जालोरी गेट के सड़को पर आधी रात को हिंसको के द्वारा लाउडस्पीकर को तोड़ा गया और सड़को पर जमकर पथराव किया गया हैं। यह सभी मामला को देखते हुए जोधपुर प्रशासन ने मंगलवार को सुबह ईद पढ़े जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया है। हिंसा के बाद जालोरी गेट चौराहे के पास बड़ी ईदगाह है, यहाँ सैकड़ो की संख्या में लोग नमाज़ अदा करने आते हैं। इसलिए पुलिस ने यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
इस विवाद के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार की सुबह ट्वीट किया, ‘जोधपुर के जालौरी गेट के निकट दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है ,प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.’मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी लोगो से अपील किया कि शांति व्यवस्था बनाये रखें।