Shehnaaz Gill Bride:- टेलीविजन जगत के बेहद पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई शहनाज गिल ने इस शो के माध्यम से बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की थी। बेहद पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले साल 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज काफी टूट गई थी, और सदमे में चली गई थी, जिसकी वजह से इनके फैंस को भी इनकी काफी चिंता सता रही थी। लेकिन अब इनके फैंस के लिए ये खुशखबरी की बात है कि शहनाज धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस आ रही है, और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
एक बार फिर लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने वाली शहनाज गिल दुल्हन के गेटअप के साथ अपनी एक नई वीडियो के वजह से काफी चर्चे में है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दुल्हन के लाल जोड़े में शहनाज गिल की खूबसूरती देखते बन रही हैं।
विडीयो मे शहनाज गिल दुल्हन के लाल जोड़े के साथ हैवी ज्वेलरी में नजर आ रही है और सच में दुल्हन ही लग रही हैं। वीडियो में साफ नज़र आ रहा है रैंप वॉक के दौरान उनका शर्मीला अंदाज उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है। लेकिन इतने में भी वीडियो खत्म नहीं होता है। वो बाद में शो स्टॉपर के तौर पर आती हैं और अचानक से भांगड़ा करने लगती हैं।
रैंप वॉक करते हुए शहनाज का ब्राइडल लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया है। इसी शो के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को सिर्फ 6 घंटे में साढ़े 6 लाख लाइक भी मिल चुके हैं।
दरअसल यह वीडियो अहमदाबाद में आयोजित एक फैशन शो कि है। इस फैशन शो के दौरान शहनाज गिल जाने-माने फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी थी।
बात करें अगर शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की तो खबरों के मुताबिक जल्द ही वह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के जरिए यह अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत कर सकती है।