Today Petrol-Diesel Prices : देश में लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि जारी है। शनिवार शनिवार यानी 30 अक्टूबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों में शनिवार को 35 पैसे का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद पेट्रोल 108.99 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 114.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
Price of petrol & diesel in #Delhi at Rs 108.99 per litre (up by Rs 0.35)& Rs 97.72 per litre (up by Rs 0.35) respectively today
Petrol&diesel prices per litre-Rs 114.81 & Rs 105.86 in #Mumbai, Rs 109.46 & Rs 100.84 in #Kolkata; Rs 105.74& Rs 101.92 in #Chennai respectively pic.twitter.com/QBUZLVvVTG
— ANI (@ANI) October 30, 2021
भंग कर देना चाहिए पेट्रोलियम मंत्रालय
डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सर्कार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को पेट्रोलियम मंत्रालय को भंग कर देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा- भाजपा सरकार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है, उसे देखकर तो ये लगता है कि वो जनता को ‘35’ का पहाड़ा सिखा रही है. अगर सरकार का पेट्रोल-डीजल पर कोई नियंत्रण है ही नहीं तो फिर पेट्रोलियम मंत्रालय को भंग कर देना चाहिए।
भाजपा सरकार जिस तरह पेट्रोल-डीज़ल के दाम लगातार बढ़ा रही है, उसे देखकर तो ये लगता है कि वो जनता को ‘35’ का पहाड़ा सिखा रही है।
अगर सरकार का पेट्रोल-डीज़ल पर कोई नियंत्रण है ही नहीं तो फिर पेट्रोलियम मंत्रालय को भंग कर देना चाहिए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 29, 2021
जनता को लुटने का यह नवीनतम तरीक़ा है – सुरजेवाला
लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार का यह जनता को लूटने का नया तरीका है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जनता को लुटने का यह नवीनतम तरीक़ा है Petrol-diesel price: 35+35+35+35…. पैसे पैसे में पेट्रोल आपकी जेब से 30 दिन में 7.25 रुपये पी गया; डीज़ल 7.80 रुपये महंगा हो गया। इस प्रकार पिछले 18 महीने में पेट्रोल ₹39.05 और डीज़ल ₹35.08 प्रति लीटर महँगा हुआ! यह लूट निरंतर जारी है! “
जनता को लुटने का यह नवीनतम तरीक़ा है👇
Petrol-diesel price: 35+35+35+35…. पैसे पैसे में पेट्रोल आपकी जेब से 30 दिन में 7.25 रुपये पी गया; डीज़ल 7.80 रुपये महंगा हो गया।
इस प्रकार पिछले 18 महीने में पेट्रोल ₹39.05 और डीज़ल ₹35.08 प्रति लीटर महँगा हुआ!
यह लूट निरंतर जारी है!
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 29, 2021
महानगरों में 30 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतें
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
श्रीगंगानगर | 121.25 | 112.15 |
दिल्ली | 108.99 | 97.72 |
मुंबई | 114.81 | 105.86 |
चेन्नई | 105.74 | 101.92 |
कोलकाता | 109.46 | 100.84 |
भोपाल | 117.71 | 107.13 |
रांची | 103.20 | 103.09 |
बेंगलुरु | 112.79 | 103.72 |
पटना | 112.76 | 104.35 |
चंडीगढ़ | 104.89 | 97.43 |
लखनऊ | 105.90 | 98.19 |
नोएडा | 106.12 | 98.38 |