Covid-19 Update: देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण की वृद्धि में गिरावट देखी जा रही है। लगातार कोरोना के मामलों में जहाँ गिरावट देखने को मिल रही है वहीं, चिंताजनक बात ये है कि दिन प्रतिदिन कोरोना से संक्रमित होकर लोगों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घण्टे में कोरोना के 2,34,281 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत देने वाली बात ये है कि इस दौरान 3.51 लाख लोग रिकवर भी हुए हैं।
बीते 9 दिनों से कोरोना के मामलों में उतार-चढाव के बीच कुल मिलकर गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दिनों क्रमशः 2.35 लाख, 2.51 लाख, 2.86 लाख, 2.85 लाख और 2.55 लाख कोरोना के नए मरीज मिले थे। एक्टिव मामलों की संख्या में भी गिरावट देखी गई है शनिवार की तुलना भी में रविवार को 0.5% केस कम हैं। वहीं, इस दौरान लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश भर में 893 लोगों की मौत हो गयी।
वर्तमान में देश में कुल सक्रीय मरीजों की संख्या 18,84,937 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा कि देश में कल कोरोना वायरस के लिए 16,15,993 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 72,73,90,698 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 14.50% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.40% है। वहीं, देश में मौजूदा रिकवरी रेट 94.21% है।
India reports 2,34,281 new #COVID19 cases, 893 deaths and 3,52,784 recoveries in the last 24 hours
Active case: 18,84,937(4.59%)
Daily positivity rate: 14.50%Total Vaccination : 1,65,70,60,692 pic.twitter.com/wVB1BpLeOW
— ANI (@ANI) January 30, 2022
75 फीसदी योग्य आबादी को लगी दोनों डोज
देश में सरकार द्वारा कोरोना का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। देश में अब तक 1,65,70,60,692 कोरोना के डोज लगाये जा चुकें हैं। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि देश के 75 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ”
‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है।”
‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है। #SabkoVaccineMuftVaccine pic.twitter.com/wSBg9AQphx
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 30, 2022