Corona Cases in last 24 Hours: बीते चार दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के की संख्या बेशक अधिक हो किन्तु कल बीते दिन के मुकाबले आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गयी है। सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,06,064 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं यदि बीते दिन की बात की जाए तो 3,33,533 मामले दर्ज किये गए थे। रविवार की तुलना में सोमवार के आंकड़ों में 27,469 मामले कम पेयी गए हैं। लगातार कोरोना ग्राफ का गिरना देशवासियों के लिए राहत की बात है।
बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 439 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 2,43,495 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 20.75% पहुंच गया है। कर्नाटक से सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित 50,210 नए मरीज मिले। जबकि एक दिन पहले कर्नाटक में 38,563 नए मामले दर्ज हुए थे। केरल में पिछले 24 घंटे में 45,449 नए मामले तो वहीं महाराष्ट्र में 40,805 नए मामले सामने आए हैं।
कुल कोरोना मामले: 3 करोड़ 95 लाख 43 हजार 328
एक्टिव मामले: 22 लाख 49 हजार 335
कुल रिकवरी: 3 करोड़ 68 लाख 4 हजार 145
कुल मौतें: 4 लाख 89 हजार 848
कुल वैक्सीनेशन: 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार 516
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 23 जनवरी 2022 तक देशभर में 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 27.56 लाख टीके लगाए गए हैं। अब तक 93 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक और 68.4 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, अबतक करीब 71.69 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 14.74 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।