Deva Gurjar Wife: यूँ तो भारत में कई गैंगवार की घटनाएं हुई है और कई लोगों को अपनी जान से भी हांथ धोना पड़ा है। लेकिन राजस्थान में हुए गैंगवार की चर्चा आज भी हो रही है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं देवा गुर्जर हत्याकांड की। देवा गुर्जर की हत्या ने सबको हिला कर रख दिया। 10-15 बदमाशों ने देवा को उस समय बेहरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया था, जब वह एक सैलून पर बैठा था। अचानक बदमाशों के गुट ने उस पर कुल्हाड़ी, लोहे के रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जिसमें देवा गुर्जर की मौत हो गयी।
डॉन देवा गुर्जर रील लाइफ का तो हीरो था ही, लेकिन उसकी असल जिंदगी किसी फिल्मी विलन से कम नहीं थी। देवा गुर्जर कोटा का रहने वाला था, जो रावतभाटा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। तकरीबन 11 मुकदमे देवा गुर्जर के नाम दर्ज थे। देवा को डॉन वाली लाइफ स्टाइल काफी पसंद थी। उसके हिसाब से वह अपनी जिंदगी भी गुजार रहा था। मगर देवा के सबसे खास दोस्त बाबूलाल को उसके तरक्की से चिढ़ मचने लगी और उसने देवा गुर्जर को किनारे लगा दिया।
देवा गुर्जर की हत्या के बाद उसके पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया में सक्रियता के बारे में काफी चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि देवा को सोशल मीडिया का काफी क्रेज था। वह अक्सर अपने स्टंट के वीडियो पोस्ट किया करता था। इसके लिए उसने अलग से केमरामैन भी रख रखा था। उसके सोशल मीडिया पेज पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स भी हैं इसके साथ ही सोशल मीडिया पर डॉन देवा के नाम से कई फैन पेज भी हैं।
अगर बात करे देवा की पारिवारिक जीवन की तो उसने दो शादियां की थीं और दोनों से कुल 9 बच्चे हैं। दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं। पर्व त्योहार से लेकर करवाचौथ और शॉपिंग से लेकर सब्जी की खरीदारी तक साथ-साथ करती थीं। देवा की पहली पत्नी से आठ बेटियां हैं, जबकि दूसरी से एक बेटा है। देवा दोनों पत्नियों काली बाई और इंदिरा बाई के साथ एक ही घर में रहता था। पहली पत्नी से कोई लड़का नहीं होने की वजह से उसने दूसरी शादी की। पत्नियों के साथ के वीडियो और रील्स भी सोशल मीडिया पर अक्सर देवा शेयर करते रहता था।
बताया जाता है कि देवा गुर्जर ने जब दूसरी शादी करनी चाही तो कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की थी। चैलेंज भी दिया था कि वह दूसरी शादी करके दिखाए। देवा गुर्जर ने चैलेंज देने वालों को कहा था कि उसे वह चैलेंज नहीं दे। ऐसे में जिन लोगों ने उसे दूसरी शादी करने से रोकने की कोशिश की थी, उन्हीं के जात की महिला से देवा गुर्जर ने शादी रचाई थी।