आज का पंचांग और राशिफल
- तिथि – पंचमी 27:03:11
- दिन – बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 9 मार्गशीर्ष गते
- शुभ् विक्रम् संवत् – 2078 आनन्द
- शालिवाहन् शक् संवत् – 1943 प्लव
- मास – (अमावस्यांत) कार्तिक-माह
- पक्ष – कृष्ण, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष-माह
- नक्षत्र – पुनर्वसु 16:28:07, बाद-पुष्य
- योग – शुभ 07:28:15, बाद-शुक्ल
- करण – कौलव 14:02:14, बाद-तैतुल
- सूर्य – वृश्चिक राशिगत
- चन्द्र – मिथुन 09:48:50, बाद-कर्क राशिगत
- ऋतु – शरद, अयन – दक्षिणायन
- सूर्योदय – 06:52:13
- सूर्यास्त – 17:23:14
- चंद्रास्त – 10:57:25
- चंद्रोदय – 21:20:39
- दिन काल -10:31:01
- रात्री काल – 13:29:46
- राहू काल – 12:08-13:27, अशुभ
- यम घण्टा – 08:11-09:30 अशुभ
- अभिजित -11:47-12:29 अशुभ
- दिशा शूल – उत्तर दिशा अशुभ
- दिशा शूल शुभता :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान (मिठाई) खा कर घर से बाहर निकलें, शुभ रहेगा
आज का राशिफल
मेष राशि :- आज मन अशान्त हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवन-साथी को स्वास्थ्य विकार रहेगा। मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – सफेद
वृष राशि :- आज वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। मीठे खान-पान में रुचि भी बढ़ सकती है। उच्चाधिकारियों से संबंधों में सुधार होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव भी हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल
मिथुन राशि :- आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन-साथी का साथ मिलेगा। मानसिक समस्याएं बढ़ेंगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – पीला
कर्क राशि :- आज आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के विचार एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हरा
सिंह राशि :- आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए सुदूर प्रवास हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – आसमानी
कन्या राशि :- आज कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवन-साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। मन अशांत रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गुलाबी
तुला राशि :- आज कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। संतान को कष्ट होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव होगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – आसमानी
वृश्चिक राशि :- आज मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – ग्रे है।
धनु राशि :- आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन स्थान परिवर्तन भी संभव है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
मकर राशि :- आज संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – बैगनी
कुंभ राशि :- आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला
मीन राशि :- आज मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक असन्तोष रहेगा। कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – लाल