• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 25, 2022
  • Login
  • होम
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • खेल
    • IPL
  • जुर्म
  • वायरल न्‍यूज
  • Jobs
  • UP Election 2022
EwokeTV
EwokeTV
No Result
View All Result
Home धर्म

नहाय खाय के साथ आज शुरू हो रहा महापर्व छठ, ऐसे करें छठी मइया की पूजा

by Tushar Mandal
November 8, 2021
in धर्म
A A
0
Chhath Puja 2021, Chhath Puja, Chhath Ghat
फेसबुक पर शेयर करेंव्हाट्सएप पर शेयर करें

Chhath Puja 2021: दिवाली के समापन के बाद अब छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। यह पर्व बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), पूर्वांचल (Purvanchal) समेत कुछ राज्‍यों में बेहद अहम माना जाता है। 3 दिनों तक चलने वाली इस पूजा में भगवान सूर्य को अर्ध्‍य दिया जाता है और छठी मइया की पूजा की जाती है। सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस वर्ष 8 नवंबर (नहाय-खाय) से शुरू हो रहा है जिसका समापन 11 नवंबर (उषा अर्घ्य) को होगा।

छठ पर्व, छठ या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाता है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व खास तौर पर उत्तर भारत (North India) में मनाया जाता है। यह एक ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है। छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकृति,जल, वायु और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। छठ में कोई मूर्तिपूजा शामिल नहीं है।

Similar tothis post

France Court

France:- कोर्ट ने किया मेयर का फैसला नामंजूर, मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर लगाई रोक

11 hours ago
Jagannath Puri

भगवान जगन्नाथ पुरी हर साल 15 दिनों के लिए होते हैं बीमार, ठीक होते ही निकाली जाती है भव्य रथयात्रा

7 days ago
Pawagadh

गुजरात की पावागढ़ में दरगाह हटाकर मंदिर का पुनर्निर्माण 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

1 week ago
Naga Sadhu Supported Nupur Sharma

ईशनिंदा विवाद में गरजा साधु समाज “अगर नूपुर शर्मा कुछ हो गया तो सड़क पर उतरेंगे 18 लाख नागा साधु”

1 week ago
Load More

छठ महापर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ होता है और इसका समापन कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी को होता है।  इस पर्व में पवित्र स्नान, उपवास,लंबे समय तक पानी में खड़ा होना, प्रसाद और अर्घ्य देना शामिल है। इस पर्व की परंपरा काफी कठिन है और इन परंपराओं के बिना यह पर्व अधूरा है।

नहाय खाय

कार्तिक शुक्ल पक्ष कि चतुर्थी तिथि को छठ महापर्व कि पहली परंपरा का निर्वाह किया जाता है। छठ पर्व का पहला दिन आज यानि 8 नवंबर को मनाया जा रहा है। आज का दिन यानि कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाए-खाए  के रूप में मनाया जाता है। इस परंपरा के अनुसार सबसे पहले घर की सफाई कर उसे शुद्ध किया जाता है। इसके पश्चात छठव्रती स्नान कर शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करते हैं। घर के अन्य सभी सदस्य व्रती सदस्यों के भोजन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। भोजन के रूप में कद्दू-चने की दाल और चावल ग्रहण किया जाता है।

खरना

छठ पर्व के दूसरे दिन यानि 9 नवंबर को दूसरी परंपरा का निर्वाह होता है। दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रतधारी दिनभर का उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं। इसे ‘खरना’ कहा जाता है। खरना के प्रसाद के रूप में गुड़ से बने हुए चावल की खीर के साथ दूध, चावल का पिट्ठा और घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है। इसमें नमक या चीनी का उपयोग नहीं किया जाता है।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

छठ पर्व का मुख्य दिन होता है कार्तिक शुक्ल षष्ठी, यानि तीसरा दिन। यह तीसरा दिन 10 नवंबर को है। इस दिन छठ प्रसाद बनाया जाता है। प्रसाद के रूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू बनाते हैं। इसके अलावा फल भी छठ प्रसाद के रूप में शामिल होता है। सायंकाल को पूरी तैयारी और व्यवस्था कर बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और व्रती के साथ परिवार तथा पड़ोस के सारे लोग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाट की ओर जाते हैं। सभी छठव्रती तालाब या नदी किनारे सामूहिक रूप से अर्घ्य दान संपन्न करते हैं। सूर्य को जल और दूध का अर्घ्य दिया जाता है तथा छठी मैया की प्रसाद भरे सूप से पूजा की जाती है।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

चौथे दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी 11 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन व्रती वहीं पुन: इकट्ठा होते हैं, जहां उन्होंने शाम को अर्घ्य दिया था। व्रती सुबह उगते सूर्य को कमर भर पानी में रहकर अर्घ्य देती हैं और व्रती कच्चे दूध का शरबत पीकर तथा थोड़ा प्रसाद खाकर व्रत पूर्ण करते हैं।

Tags: chhat pujaChhat puja 2021chhat puja 2021 datechhat puja kab hai 2021Chhath Ghatchhath puja arghya time 2021chhath puja nahay khay 2021chhath puja shubh muhurat 2021Kharnakharna 2021 dateKharna ParvaNahay Khaynahay-khaay 2021 datesurya Arghya time 2021उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समयछठ पर्वछठ पूजाछठ पूजा 2021छठ पूजा 2021 की डेटछठ पूजा का पूरा कार्यक्रमडूबते सूर्य को अर्घ्य देने का समयनहाय-खायनहाय-खाय 2021नहाय-खाय 2021 की तारीखनहाय-खाय कबबिहार में छठ पूजामहापर्व छठसूर्य अर्घ्य का समय क्या हैसूर्य अर्घ्य टाइम 2021
Share196SendTweet123
Tushar Mandal

Tushar Mandal

Content Creator, Reporter, interested in crime reporting and creative writing

Related Posts

Kharna Puja 2021
धर्म

Chhath puja 2021 : छठ के दूसरे दिन मनाया जाता है खरना पर्व, मां को चढ़ेगा खीर का भोग

by Tushar Mandal
8 months ago
Chhath puja 2021 : CM योगी ने किया ऐलान, छठ महापर्व पर 10 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश

Chhath puja 2021 : CM योगी ने किया ऐलान, छठ महापर्व पर 10 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

by Anurag Singh
8 months ago
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
संबित पात्रा के UPSC Rank पर बड़ा खुलासा, देखें लिस्ट

संबित पात्रा के UPSC Rank पर बड़ा खुलासा, देखें लिस्ट

December 6, 2021
Elections 2022: सट्टा बाजार में BJP का भाव 20 पैसे, कौन जीतेगा यूपी, पंजाब ?

Elections 2022: सट्टा बाजार में BJP का भाव 20 पैसे, कौन जीतेगा यूपी, पंजाब ?

February 11, 2022
भोजपुरी एक्ट्रेस Trishakar Madhu का MMS LEAKED, भड़कीं अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल…

भोजपुरी एक्ट्रेस Trishakar Madhu का MMS LEAKED, भड़कीं अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल…

August 13, 2021

Tokyo Olympics 2020: मजदूरी करने से लेकर ओलंपियन बनने तक, तीरंदाज Pravin Jadhav की Inspiring Journey

0

Sania Mirza in Tokyo Olympics 2020: क्या ‘आखिरी शॉट’ में लगेगा गोल्ड पर निशाना

0

Tokyo Olympics 2020: 23 की उम्र में दूसरा ओलंपिक खेलने जा रहीं गोल्फर Aditi Ashok की जबरदस्त Inspiring Story

0
Sushant Singh Rajput Case Update

सुशांत सिंह राजपूत केस में NCB ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट किए दाखिल किए

June 24, 2022
Bollywood

सिंगर सोना मोहपात्रा को सलमान खान के खिलाफ बोलने पर गैंगरेप की दी गई थी धमकी

June 24, 2022
France Court

France:- कोर्ट ने किया मेयर का फैसला नामंजूर, मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर लगाई रोक

June 24, 2022

About Ewoke


Ewoke.TV, owned and managed by Ewoke.TV Digital Media Network Pvt Ltd, is an internet-native, video-first news and current affairs channel and website that aims to inform, educate and entertain people about all the goings-on in India and across the globe.

Follow Us On:


  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Mail
  • RSS Feed

Popular Categories


  • Ajab-Gajab
  • Auto
  • Autoक्राट
  • Bihar
  • Bollywood
  • Celebrity Story
  • Corona News
  • Editor's Choice
  • Education
  • Ewoke Virals
  • food
  • Gadgets
  • gujarat
  • International
  • IPL
  • Jobs
  • Kalyan Singh
  • Movie
  • National
  • News
  • Top News
  • UP Election 2022
  • अजब-गजब
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • जम्मू कश्मीर
  • जुर्म
  • झारखंड
  • धर्म
  • पंजाब
  • फिल्मी दुनिया
  • बिजनेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल न्‍यूज
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • स्वास्थ्य

Latest Post


  • सुशांत सिंह राजपूत केस में NCB ने रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट किए दाखिल किए
  • सिंगर सोना मोहपात्रा को सलमान खान के खिलाफ बोलने पर गैंगरेप की दी गई थी धमकी
  • France:- कोर्ट ने किया मेयर का फैसला नामंजूर, मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर लगाई रोक
  • अडानी ने अपने साथ 60 वें जन्मदिन और अपने पिता के 100वे जयंती पर 60000 करोड रुपए करेंगे दान
  • ठग बाबा, मौलवी, औलिया के विज्ञापन पर प्रशासन की चुप्प क्यों?
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2021 EwokeTV Hindi.

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • खेल
    • IPL
  • जुर्म
  • वायरल न्‍यूज
  • Jobs
  • UP Election 2022

Copyright © 2021 EwokeTV Hindi.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In