Bollywood News:- बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ और उनके रिलेशनशिप में हर किसी को सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट होता है। हीरोइने अक्सर अपने फिल्मी करियर के दौरान एक्टर्स के प्यार में दीवानी दिखाई देती हैं, तो वहीं कुछ क्रिकेटर्स या फिर बिजनेसमैन को अपने हमसफर चुनती हैं। बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का भी कनेक्शन काफी गहरा रहा है और ये किसी से छिपा भी नहीं है। अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ तमाम हीरोइनों के इश्क के किस्से मशहूर हैं। कई बार जहां बॉलीवुड हीरोइनों का दिल अंडरवर्ल्ड के डॉन पर आया तो कई बार डॉन भी हीरोइनों की खूबसूरती पर फिदा हो गए। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रीयों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंडरवर्ल्ड डॉन की माशूका बनीं, जिनमे से किसी ने शादी रचाई तो कोई जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई। अंडरवर्ल्ड के इश्क में इन हीरोइनों ने अपना जमा जमाया करियर तक बर्बाद कर लिया।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अभिनेत्री मोनिका बेदी का। मोनिका बेदी और अबू सलेम की लव स्टोरी खूब मशहूर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा दाऊद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले अबू सलेम से प्यार के चलते चर्चा में रहीं। अपने करियर को ताख पर रखकर अबू सलेम के प्यार में खोई मोनिका बेदी ने जेल की हवा तक खाई है। एक इंटरव्यू में मोनिका ने बताया था कि वो अबू सलेम ने उन्हें अपने अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के बारे में नहीं बताया था। यहां तक की अबू ने मोनिका को अपना असली नाम तक नहीं बताया था। इसी के चलते मोनिका उसके प्यार में पड़ गई थीं। हालांकि जब मोनिका को पुलिस ने पकड़ा था तब जाकर उन्हें सच्चाई का पता चला था।
अनीता अयूब
पाक मीडिया के मुताबिक अनीता अयूब पाकिस्तान की अकेली ऐसी अभिनेत्री है जिनका नाम दाऊद के साथ जुड़ा और दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ते थे। दाऊद और अनीता के प्यार के बारे में लोगों को तब पता चला जब निर्माता जावेद सिद्दिकी की निर्मम हत्या हुई, इस हत्या के पीछे कारण यह बताया गया कि जावेद ने अनीता को फिल्म में साइन करने से मना कर दिया था। जिसके बाद दाऊद ने जावेद सिद्दकी को जान से मरवा दिया था।
मंदाकिनी
साल 1985 में राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एक एक्ट्रेस रातों रात सिनेमा की दुनिया में छा गईं। जिनका नाम था यास्मीन जोसेफ यानी मंदाकिनी। मंदाकिनी 90 के दशक में फिल्म के अलावा अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। मंदाकिनी का भी नाम उस वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। राम तेरी गंगा मैली फिल्म में अपनी बोल्डनेस का जादू बिखेर कर लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली मंदाकिनी की अदाओं पर भी दाऊद इब्राहिम फिदा थे। इस रिश्ते को हवा तब लगी जब मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई जो कि शारजाह में एक मैच के दौरान खीचीं गई थी। हालांकि अभिनेत्री ने हर बार दाऊद के साथ अपने रिश्ते होने से इंकार किया है।
ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड में खुद को बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर चुकीं ममता कुलकर्णी का नाता विवादों से रहा। उनहोनें बहुत कम समय में बॉलीवुड में मशहूर नाम बन गई थीं। ममता ने जितनी तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी उतनी ही तेजी से उनका करियर खत्म भी हो गया। लेकिन एक गलत रिलेशनशिप ने उनका करियर हमेशा के लिए तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो ममता का नाम अंडरवर्ल्ड के सरगनाओं से जुड़ने लगा था। इतना ही नहीं उनकी नजदीकियां ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से बढ़ने लगी थीं और फिर दोनों ने शादी भी की। 2016 में ममता कुलकर्णी को केन्या एयरपोर्ट पर पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में ममता को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
अभिनेत्री सोना
इस लिस्ट में अभिनेत्री सोना भी शामिल हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोना और हाजी मस्तान का रिश्ता भी खूब चढ़ा। हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। इनके बारे कहा जाता है कि डॉन हाजी मस्तान को पहली नज़र में ही इनसे प्यार हो गया था।शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचे। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद सोना और डॉन ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद डॉन हाजी मस्तान की मौत हो गई जिसके बाद अभिनेत्री अकेली हो गई और उसे बदहाली से गुजरना पड़ा।