जिओ के मालिक और देश के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी के भतीजे यानी एक और दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की शादी बीते दिनों संपन्न हो गई। अगर बात की जाए शादी की तो शादी में कई दिग्गज़ लोगों समेत बॉलीवुड के जाने-माने सेलिब्रिटी हेमा मालिनी और तमाम सितारे जैसे- शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान, अमिताभ बच्चन का परिवार- श्वेता बच्चन, जया बच्चन उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी शामिल हुए थे। उसकी फोटोज़ लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इवोक टीवी भी अपको इसकी मुख्य खबरें दिखा रहा था आपको बता दें इससे पहले दोनों की सगाई दिसंबर के महीने में हुई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: Anmol Ambani and Khrisha Shah Wedding: कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहू कृशा शाह? Full Story
कृशा शाह पेशे से सोशल वर्कर रही हैं। वह मेंटल हेल्थ को लेकर भी काम करती रही हैं। लेकिन अगर बात की जाए अनमोल अंबानी की तो वह लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। पूरा देश इस शादी के बारे में जानना चाहता है। सिर्फ इवोक टीवी ही है जो आपको लगातार शादी के बारे में एक-एक चीज बता रहा है। इसकी एक्सक्लूसिव फोटो दिखा रहा है और वीडियो भी दिखा रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद कुछ कृशा शाह के अपने ससुराल में यानी अंबानी परिवार में जलवे ही जलवे हैं। अगर बात की जाए कृशा शाह के पति यानी अनमोल अंबानी की तो वह 24 साल की उम्र से ही बिजनेस संभाल रहे हैं। फिलहाल अनमोल की उम्र 30 साल है। सबसे खास बात तो यह है कि अनमोल अंबानी हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल जीने में यकीन रख़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अनमोल अंबानी के बारे में वह 5 खास बातें कौन सी हैं जो इंटरनेट पर भी नहीं हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं वह पांच अहम और सबसे ख़ास बातें।
अगर बात की जाए जाए अनमोल अंबानी की तो वह जाने माने बिजनेस अनिल अंबानी के बड़े बेटे हैं। 30 साल के अनमोल के छोटे भाई का नाम अंशुल अंबानी है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर यकीन किया जाए तो अनमोल की प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई के जाने-माने जॉन केनन स्कूल से हुई है। वह मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए फॉरेन चले गए थे। वह वारविक स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद देश वापस आ गए। जय अनमोल ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके ट्विटर पर 45000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। अगर टि्वटर पोस्ट की बात करें तो जिंदगी और मोटिवेशन से जुड़े और ट्वीट करते रहते हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार जय अनमोल अंबानी लल्लनटॉप हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। उनके पास से एक से बढ़कर एक कारें हैं। कारों की बात की जाए तो रोल्स रॉयस, रोल्स रॉयस फैंटम, लैंबॉर्गिनी गैलार्डो जैसी कई कार उनके काफिले में शामिल हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनके पास प्राइवेट जेट हेलीकॉप्टर भी है जिन्हें ज्यादातर बिजनेस की जरूरतों को पूरा करने के लिए शामिल किया जाता है।
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट पर अगर यकीन किया जाए तो जय अनमोल 2014 में रिलायंस म्युचअल फंड की शुरुआत शामिल हो चुके हैं। अगर बात की जाए अनमोल अंबानी की उपलब्धियों की तो रिलायंस परिवार के 14 सदस्य हैं जो वित्तीय सेवा शाखा के बोर्ड में शामिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं 2019 में उन्हें भाई अंशुल के साथ रिलायंस इंफ्रा के डायरेक्टर के तौर पर भी अपॉइंट किया गया था। लेकिन उसके बाद 1 साल के अंदर ही उन्होंने रिलायंस से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि अनमोल रिलायंस कैपिटल जुड़े हुए और उसी का कामकाज संभाल रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जय अनमोल हमेशा काफी साधारण तरीके से रहना पसंद करते हैं। उन्हें बाहर काफी कम देखा जाता है। इसलिए उनके बारे में काफी कम बातें सामने आती हैं। यह भी बताया जाता है कि वह कैमरा शाई हैं यानि कैमरे के सामने शरमाते हैं। उन्हें अपने पैरेन्ट्स के साथ कई बार देखा जाता है।