बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने कराया है घरेलु हिंसा का केस, दोस्तों स्वागत है आपका एवोक टीवी में और मैं मनीषा आपके लिए लेकर आयी हु इस वक्त की सबसे बड़ी खबर !
ब्लू आईज, हाई हील्स, अंग्रेजी बीट और थलाइवा जैसे तमाम गानों से यूथ को अपना फैन बना लेने वाले हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। गायक पर हाल ही में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। बता दें कि शालिनी ने हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस’ के तहत कोर्ट में याचिका दी है।
अपनी पत्नी के लगाए इन आरोपों के कारण हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।सिंगर की पत्नी की शिकायत पर दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भेजकर उनका जवाब तलब किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने यो यो हनी सिंह यानी ह्रदेश सिंह के ख़िलाफ़ प्रोटेक्शन ऑफ़ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायोलेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया करवाया है। केस मंगलवार को ही तीस हज़ारी कोर्ट की चीफ़ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष दर्ज़ हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने हनी सिंह को जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का वक़्त दिया है। इसके साथ शालिनी तलवार के हक़ में अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है, जिसमें हनी सिंह को दोनों की संयुक्त प्रॉपर्टी से दूर रहने के निर्देश दिये गये हैं।
हनी सिंह बड़े स्टार हैं लेकिन उनकी पत्नी शालिनी अपनी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। शालिनी दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं। दोनों ने 23 जनवरी साल 2011 में शादी की थी। सिख परंपरा से दोनों ने विवाह किया था। हनी और शालिनी ने दिल्ली के एक बाहरी इलाके में स्थित एक फॉर्महाउस में शादी की थी। हनी ने शालिनी को फेम कमाने के बाद भी मीडिया से दूर रखा। हालांकि शो इंडियन रॉकस्टार के दौरान वो पहली बार पत्नी को लेकर मीडिया के सामने आए।
वहीं अब 10 साल की शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार दिख रही है। शालिनी ने हनी सिंह पर शारीरिक और यौन हिंसा के साथ साथ मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया। अब देखना होगा कि कोर्ट से इस मामले पर क्या फैसला आता है।