पीरियड्स और सेक्स भारतीय समाज में ऐसे दो शब्द हैं जिन पर बहुत कम बात होती है। यही कारण है कि लोगों के बीच इन दोनों वाक्ये को लेकर कम जानकारी हैं।
पीरियड्स के दौरान महिलाएं बहुत चिड़चिड़ी हो जाती हैं। लेकिन अगर महिलाएं पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाती हैं तो इससे चिड़चिड़ापन कम होता है। मासिक धर्म के दर्द से राहत पाने के लिए एक संभोग सुख प्राप्त करने का एक शानदार तरीका है। संभोग के दौरान, आपके गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं जिससे मासिक धर्म में ऐंठन से कुछ राहत मिलती हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 45 फ़ीसदी महिलाएं पीरियड्स के दौरान ख़ुद को ज़्यादा उत्तेजित महसूस करती हैं। पीरियड्स के दौरान प्रत्येक महिला की अलग-अलग चाहत होती है। कुछ महिलाएं इस दौरान आराम करना चाहती हैं, तो कुछ को पीरियड्स में सेक्स करना बिल्कुल सहज लगता है।
स्त्री विशेषज्ञ के मुताबिक पीरियड्स में सेक्स करने से ब्लीडिंग कम हो सकती है। इसलिए जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान नियमित रूप से सेक्स करती हैं उनके पीरियड का समय छोटा होता है।
पीरियड्स में सेक्स करने के नुकसान
हालांकि, पीरियड के दौरान सेक्स करने से आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं में रक्त का प्रवाह बहुत तेज़ होता है और एसटीआई का खतरा भी बढ़ सकता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार, पीरियड्स के दौरान यौन संबंध रखने से एचआईवी जैसे एसटीआई होने का खतरा बढ़ जाता है। वायरस आपके पीरियड ब्लड में मौजूद हो सकता है।