किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार से सवाल पूछ रहें हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर धावा बोला। राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की मदद करने वाली सरकार है। बता दें राहुल गाँधी ने कांग्रेस के दिल्ली में अकबर रोड स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।
हमारा रिकॉर्ड लेकर किसानों को मुआवजा दे केंद्र सरकार
प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संसद में एक प्रश्न पूछा गया था कि क्या सरकार किसानों के आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव रखती है। इस पर सरकार का जवाब आता है कि कृषि मंत्रालय के पास इस मामले में कोई रिकॉर्ड नहीं है और इसलिए मुआवजे का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि सरकार हमारा रिकॉर्ड लेकर किसानों को मुआवजा दे।
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब सरकार के पास 403 किसानों के नाम है। उनको हमने 5 लाख रुपए मुआवजा दिया है। इसके अलावा 152 लोगों को नौकरी दी है और बाकी लोगों को भी नौकरी देंगे। आपको बता दें कि किसान आंदोलन में मारे गए 700 किसानों में से 500 लोगों को तो हमने मुआवजा दिया है। राहुल ने कहा कि सरकार को हमने 500 नामों की लिस्ट पकड़ा दी है और बाकी बचे हुए लोगों को लिस्ट पब्लिक रिकॉर्ड से हमारे पास है। उसको सत्यापित करके सरकार 700 लोगों को मुआवजा दे दे।
“शहीद किसानों की लिस्ट हम दे देते हैं, सरकार उनको मुआवज़ा दे”#DeshKiBaatwithRahul pic.twitter.com/BcOmM33DHW
— Congress (@INCIndia) December 3, 2021
सरकार के नहीं है कोई भी रिकॉर्ड
राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के दौरान कितने लोग मारे गए सरकार के पास इसका रिकॉर्ड नहीं है। कितने किसानों की मृत्यु हुई ? सरकार के पास इसका भी कोई रिकॉर्ड नहीं है। यहां पर लाखों-करोड़ों की बात नहीं हो रही है। सिर्फ थोड़ा सा मुआवजा इन लोगों को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास रिकॉर्ड है और अगर वो चाहते हैं तो हमारी लिस्ट ले लें और इनको मुआवजा दें।
पहले भी दागे थे सवाल
बता दें इससे पहले सुबह भी राहुल गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट कर केंद्र सरकार से सवाल पूछे थे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार से पांच सवालों का जवाब माँगा था।
ट्वीट में पूछे हैं राहुल ने पीएम से ये 5 सवाल
जब PM ने कृषि-विरोधी कानून बनाने के लिए माफ़ी मांगी तो संसद में बताएं कि
- प्रायश्चित कैसे करेंगे?
- लखीमपुर मामले के मंत्री की बर्खास्तगी कब?
- शहीद किसानों को मुआवजा कितना-कब?
- सत्याग्रहियों के ख़िलाफ़ झूठे केस वापस कब?
- MSP पर कानून कब?