भारत और रूस के बीच होने वाले 21वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार अपने एक दिवसीय भारत दौरे पर आये थे। व्लादिमीर पुतिन का यह छोटा सा भारत दौरा दोनों देशों की दोस्ती के लिए काफी अहम रहा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सालाना समिट में दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। 21वें वार्षिक सम्मेलन में पहली बार दोनों देशों के बीच रिकॉर्ड 28 समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
List of 28 agreements/MoUs signed during the 21st India-Russia Annual Summit in New Delhi today pic.twitter.com/HAHWHXSh8K
— ANI (@ANI) December 6, 2021
वार्षिक शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बीच हुई वार्ता के संबंध में भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बेहतरीन चर्चा हुई। राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा छोटी लेकिन अत्यधिक महत्वपूर्ण थी। दोनों देशों के बीच 10 साल (2021-2031) के लिए रक्षा क्षेत्र में सहयोग कार्यक्रम पर समझौता हुआ। COVID-19 महामारी शुरू होने के बाद से यह राष्ट्रपति पुतिन की दूसरी यात्रा है। इससे पहले उन्होंने केवल रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन के लिए जिनेवा की संक्षिप्त यात्रा की थी।
हर्षवर्धन ने कहा कि रूस में 1 करोड़ 50 लाख बौद्ध रहते हैं। भारत में बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए कई खास तीर्थ स्थल हैं। यह समुदाय तीर्थयात्रा और रुचि के अन्य क्षेत्रों के लिए भारत को देखने का इच्छुक है। इसलिए सांस्कृतिक सहयोग भी दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में दोनों देश एक साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, संकृति, बौद्धिक संपदा और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में समझौते हुए हैं. पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के बाद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बेहतरीन चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का दौरा छोटा था लेकिन अत्यधिक उत्पादक और अत्यधिक वास्तविक था।
कसौटी पर खरा उतरने वाला दोस्त है भारत
राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस की दोस्ती को और मजबूत करते हुए भारत की तारीफ की। पुतिन ने कहा कि हम भारत को एक महान शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और समय की कसौटी पर खरे उतरने वाले मित्र के रूप में देखते हैं। दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ रहे हैं और मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं।
यूक्रेन में हो रही सैन्य गतिविधियों पर नजर
पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई वार्ता पर जानकारी देते हुए हर्षवर्धन ने बताया कि यूक्रेन में चल रहे सैन्य घटनाक्रम पर हमारी गहरी नजर है। भारत और रूस के बीच हुए 2+2 बैठक में रूसी पक्ष ने इस संबंध में जानकारी दी है। S-400 की आपूर्ति इसी महीने शुरू हो गई है और आगे भी होती रहेगी। रूसी राष्ट्रपति ने असाधारण रूप से वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा करने का फैसला किया है। यह इस बात का संकेत है कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को कितना महत्व देते हैं।
आतंकवाद पर व्यक्त की चिंता
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा कि दोनों पक्ष वैश्विक मुद्दों पर सहयोग जारी रखे हुए हैं। कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के रुख में समानताएं हैं। आतंकवाद पर अपनी बात रखते हुए पुतिन ने कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से हम आतंकवाद से जुड़ी हर चीज के बारे में चिंतित हैं। मेरा आशय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और नशीले पदार्थ और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई से है। और उस बारे में हम अफगानिस्तान में हुए घटनाक्रमों को लेकर चिंतित हैं।’’
वहीं पुतिन ने कहा कि हम भारत को एक महान ताकत, मित्र देश और भरोसेमंद साथी के तौर पर देखते हैं। दोनों ही देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं, और मैं भविष्य की ओर देख रहा हूं। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच करीब 38 अरब डॉलर का कारोबार है। इसके अलावा हम सैन्य और तकनीक के क्षेत्र में भी बड़ी साझेदारी रखते हैं।
ऊर्जा क्षेत्र और अंतरिक्ष में होगा सहयोग
राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों ऊर्जा और अंतरिक्ष प्रोग्राम पर बात करते हुए कहा कि हम कई महत्वपूर्ण चीजों पर साथ काम कर रहे हैं जिसमें ऊर्जा क्षेत्र, अंतरिक्ष सहित उच्च तकनीक शामिल हैं। आज हमने यहां जिन प्रोग्राम पर बात की है उन्हें पूरी तरह से लागू किया जाएगा जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग शामिल है। मुझे भारत का दौरा करके बहुत खुशी हो रही है। पिछले साल दोनों देशों के बीच ट्रेड में 17 फीसदी की गिरावट हुई थी लेकिन इस साल पहले 9 महीनों में ट्रेड में 38 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।
मुझे भारत का दौरा करके बहुत खुशी हो रही है। पिछले साल दोनों देशों के बीच ट्रेड में 17% की गिरावट हुई थी परन्तु इस साल पहले 9 महीनों में ट्रेड में 38% की बढ़ोतरी देखी गई है: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन pic.twitter.com/XwOLsgNyAv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2021