• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 27, 2022
  • Login
  • होम
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • खेल
    • IPL
  • जुर्म
  • वायरल न्‍यूज
  • Jobs
  • UP Election 2022
EwokeTV
EwokeTV
No Result
View All Result
Home International

जाने स्वामी विवेकानंद की योग की पहल को किसने बढ़ाया आगे?

Yoga Day पर जाने योग का इतिहास, Swami Vivekananda की इस योग पहल को किसने बढ़ाया आगे?

by Dimpi Chaubey
June 21, 2022
in International, स्वास्थ्य
A A
0
International Yoga Day
फेसबुक पर शेयर करेंव्हाट्सएप पर शेयर करें

‘21 जून’ ये तारीख विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नाम से दर्ज है। योग दिवस विश्व को भारत की वो देन है जिसने कईयों के जीवन में न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को समृद्ध बनाने में योगदान दिया है। योग को अपनाकर कई लोगों अपने जीवन शैली को बदला है और पहले की तुलना में उन्हे ज्यादा सुख का लाभ मिला है। लेकिन, इस योग को विश्व स्तर तक पहुंचाने में केवल अभी की ही पीढ़ी का हाथ नहीं है। इसका भी अपना एक इतिहास है। 

 

Similar tothis post

France Court

France:- कोर्ट ने किया मेयर का फैसला नामंजूर, मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर लगाई रोक

3 days ago
Maldives Muslim Rioters on Yoga Day

योग दिवस में शामिल लोगों पर मालदीव में जिहादियों का हमला

6 days ago
Indian Money in Swiss Bank

Swiss Bank में भारतीयों का पैसा 50 फीसदी बढ़ा, 2021 में उछाल के साथ जमा हुए 30 हजार करोड़ रुपये

1 week ago
Russia-Ukraine Crisis

रसिया और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से पैदा हुआ खाघ संकट, खाड़ी देशों ने इंडिया से मांगी मदद

2 weeks ago
Load More

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पहली बार कैसे योग भारत के बाहर गया। 

 

योग के स्वामी कहे जाने वाले स्वामी विवेकानंद को पहली बार योग को भारत के बाहर ले जाने का श्रेय दिया जाता है। इसकी शुरुआत कुछ ऐसे होती है कि एक बार स्वामी विवेकानंद एक दिन दक्षिणेश्वर मठ में गुरु मां से मिलने जाते हैं। उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस तब तक अपना शरीर त्याग चुके थे। वो गुरु मां से सात समंदर पार जाने की अनुमति मांगते हैं। शारदा मां इसकी अनुमति दे देती हैं, और विवेकानंद धर्म प्रचार के लिए अमेरिका की यात्रा पर निकल जाते हैं।

 

फिर वह कई जगहों पर इसका प्रचार प्रसार करते हैं। जिसके बाद वह अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द के कारण ही पहुँचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है।

 

यह घटना इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले भारत के साधु-संत समंदर पार नहीं करते थे। संत समाज में यह अघोषित निर्देश था कि उन्हें समुद्र पार नहीं करना है। लेकिन विवेकानंद ने धर्म प्रचार के लिए उन्नीसवीं सदी के आखिर में समुद्र पार जाने की जो शुरुआत की वह बीसवीं सदी में एक सैलाब बन गया। आज संसार के हर कोने में भारत के साधु-संत है जो धर्म, मानवता और योग-ध्यान का प्रसार कर रहे हैं।

 

स्वामी विवेकानंद के बाद दूसरे बड़े संत हुए जिन्होंने पश्चिम में योग और ध्यान पर बड़ा काम किया, उनका नाम है परमहंस योगानंद। योगानंद लाहिड़ी महाशय की परंपरा में दीक्षित क्रिया योगी थे और अमेरिका में उन्होंने सेल्फ रियलाइजेशन फेलोशिप की स्थापना की। इसी तरह भारत के पहले योग इंस्टीट्यूट यानि इंडियन योग इंस्टीट्यूट, मुंबई के प्रमुख योगेन्द्र जी ने 1920 के बाद से ही वैज्ञानिक रूप से भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग को प्रमाणित करना शुरु कर दिया था। 1924 में महाराष्ट्र के लोनावाला में अपना योग केन्द्र स्थापित करनेवाले स्वामी कुवलयानंद ने भी देश-विदेश में वैज्ञानिक विधि से योग को प्रमाणित करने के लिए बड़ा काम किया।

 

इसके बाद जो बड़े संत पश्चिम की ओर गये उनमें प्रमुख रूप से विष्णुदेवानंद और सत्यानंद सरस्वती थे। ये दोनों स्वामी शिवानंद के शिष्य थे जिनका आश्रम ऋषिकेश में था। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने 1940 के दशक में अपने इन दो प्रमुख शिष्यों को योग के प्रचार-प्रसार के लिए नियुक्त किया। 

 

स्वामी विष्णुदेवानंद ने जहां अमेरिका में शिवानंद योग वेदान्त सेन्टर की स्थापना की तथा वैश्विक स्तर पर योग आसन व भारतीय जीवन दर्शन का प्रचार-प्रसार शुरु किया। इसी तरह स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने 1960 के दशक में बिहार के मुंगेर में बिहार स्कूल ऑफ योग की स्थापना की और देश-विदेश में योग ध्यान का प्रसार किया। इसी समय हिमालय से गये एक योगी स्वामी राम ने भी अमेरिका में योग पर सशक्त कार्य किया।

 

ये सभी योग गुरु जानते थे कि पश्चिम की दुनिया उनकी बात को तब तक स्वीकार नहीं करेगी जब तक वो अपनी बात को लेबोरेटरी में प्रमाणित नहीं कर देते। इसलिए इन संतों ने योग के चमत्कारों को लैबोरेटरी में सिद्ध किया। जैसे, स्वामी नाद ब्रह्मानंद ने श्वास रोकने वाले कुंभक का ऐसा प्रयोग किया कि कई मिनट तक वो सांस रोककर बैठे रहे और उनके शरीर से भंवरे की गुंजन वाली ध्वनि निकलती रही। 

 

स्वामी राम ने अमेरिका के मेनिंजर फाउण्डेशन में 1969 में हृदय गति रोकने, शरीर पर औरा या प्रकाश को प्रकट करने तथा साइंस की सीमा से परे जाकर शरीर का ताप बढाने के प्रयोग किये। उस समय स्वामी राम ने कहा था कि “ये प्रयोग मैं इसलिए नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं कोई जादूगर हूं। बल्कि इसलिए कर रहा हूं ताकि संसार के लोग जान सकें कि एक व्यक्ति जब अपने मस्तिष्क पर नियंत्रण कर ले तो वह अपने शरीर पर किस प्रकार नियंत्रण कर सकता है।” इन संतों के ऐसे ही प्रयोगों ने पश्चिमी जगत में ये उत्कंठा पैदा की कि वो योग के बारे में अधिक से अधिक जानें।

 

इन संतों और योगियों का प्रयास का परिणाम रहा कि बीसवीं सदी पूरी दुनिया के लिए योग का उभार व प्रचार-प्रसार चलता रहा। 2016 में IPSOS के अध्ययन ने पाया कि अमेरिका में उस समय 3.5 करोड़ से अधिक लोग योगासन कर रहे थे। आज अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया और अरब देशों में भी योग और ध्यान का अभ्यास किया जाता है। सबसे कट्टर इस्लामिक मुल्क समझे जाने वाले सऊदी अरब में नऊफ मरवाई के प्रयासों से योग को खेल का दर्जा प्रदान किया गया है और उसके अभ्यास को सरकारी मान्यता मिली हुई है।

 

योग के इसी प्रचार-प्रसार का असर रहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में योग के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव किया तब पूरी दुनिया से उनके इस प्रस्ताव को समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र में एकमत से 177 देशों ने योग के लिए 21 जून की तिथि निर्धारित कर दी। आज संसार भर में 21 जून योग दिवस के रूप में मान्य है। यह सब न होता, अगर भारत के साधु संतों और योगियों ने संसार भर में इसके प्रसार के लिए 100-125 वर्ष पहले कठिन प्रयास प्रारम्भ न किये होते। आज ये उन्ही की बदौलत है कि भारत का योग पूरी दुनिया योग दिवस के रूप में मना रहा है। 

Tags: 21 JuneCelebrationHistoryIndiaIndian HistoryInternational Yoga DaySwami VivekanandaSwami YoganandworldYoga DayYoga History
Share196SendTweet123
Dimpi Chaubey

Dimpi Chaubey

Related Posts

Indira Gandhi During Emergency
News

आपातकाल की प्रताड़ना में वाजपेयी और आडवाणी ने सुनी थी स्नेहलता की चीख

by Dimpi Chaubey
2 days ago
Maldives Muslim Rioters on Yoga Day
International

योग दिवस में शामिल लोगों पर मालदीव में जिहादियों का हमला

by Dimpi Chaubey
6 days ago
LPU Controversial India Map
News

LPU का दोगलापन, भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट को हटाया

by Dimpi Chaubey
7 days ago
Pakistani Maulana Supported Nupur Sharma
News

क्या नूपुर शर्मा विवाद का जिम्मेदार है अमेरिका?

by Dimpi Chaubey
1 week ago
Islamic Attack on Spain
इतिहास

इस्लामिक शासन को उखाड़ फेंकने वाला देश स्पेन

by Dimpi Chaubey
1 week ago
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
संबित पात्रा के UPSC Rank पर बड़ा खुलासा, देखें लिस्ट

संबित पात्रा के UPSC Rank पर बड़ा खुलासा, देखें लिस्ट

December 6, 2021
Elections 2022: सट्टा बाजार में BJP का भाव 20 पैसे, कौन जीतेगा यूपी, पंजाब ?

Elections 2022: सट्टा बाजार में BJP का भाव 20 पैसे, कौन जीतेगा यूपी, पंजाब ?

February 11, 2022
भोजपुरी एक्ट्रेस Trishakar Madhu का MMS LEAKED, भड़कीं अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल…

भोजपुरी एक्ट्रेस Trishakar Madhu का MMS LEAKED, भड़कीं अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल…

August 13, 2021

Tokyo Olympics 2020: मजदूरी करने से लेकर ओलंपियन बनने तक, तीरंदाज Pravin Jadhav की Inspiring Journey

0

Sania Mirza in Tokyo Olympics 2020: क्या ‘आखिरी शॉट’ में लगेगा गोल्ड पर निशाना

0

Tokyo Olympics 2020: 23 की उम्र में दूसरा ओलंपिक खेलने जा रहीं गोल्फर Aditi Ashok की जबरदस्त Inspiring Story

0
IIFA 2022

सारा ने IIFA 2022 में सलमान खान को कहा “अंकल” तो सलमान हुए नाराज और दे डाली धमकी

June 25, 2022
Teesta Setalvad

Gujrat Roits: तीस्ता सीतलवाड़ पर ATS का एक्शन, पूछताछ के लिए मुंबई थाने ले गई टीम

June 25, 2022
Ministry of Home Affairs Amit Shah

60 लोगों को जिंदा जलते देखा है मैंने : अमित शाह

June 25, 2022

About Ewoke


Ewoke.TV, owned and managed by Ewoke.TV Digital Media Network Pvt Ltd, is an internet-native, video-first news and current affairs channel and website that aims to inform, educate and entertain people about all the goings-on in India and across the globe.

Follow Us On:


  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Mail
  • RSS Feed

Popular Categories


  • Ajab-Gajab
  • Auto
  • Autoक्राट
  • Bihar
  • Bollywood
  • Celebrity Story
  • Corona News
  • Editor's Choice
  • Education
  • Ewoke Virals
  • food
  • Gadgets
  • gujarat
  • International
  • IPL
  • Jobs
  • Kalyan Singh
  • Movie
  • National
  • News
  • Top News
  • UP Election 2022
  • अजब-गजब
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • जम्मू कश्मीर
  • जुर्म
  • झारखंड
  • धर्म
  • पंजाब
  • फिल्मी दुनिया
  • बिजनेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल न्‍यूज
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • स्वास्थ्य

Latest Post


  • सारा ने IIFA 2022 में सलमान खान को कहा “अंकल” तो सलमान हुए नाराज और दे डाली धमकी
  • Gujrat Roits: तीस्ता सीतलवाड़ पर ATS का एक्शन, पूछताछ के लिए मुंबई थाने ले गई टीम
  • 60 लोगों को जिंदा जलते देखा है मैंने : अमित शाह
  • बुर्कानशीन ने तोड़ा बिजली का मीटर, अब जम्मू-कश्मीर में मुफ़्त बिजली बंद
  • आपातकाल की प्रताड़ना में वाजपेयी और आडवाणी ने सुनी थी स्नेहलता की चीख
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2021 EwokeTV Hindi.

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • खेल
    • IPL
  • जुर्म
  • वायरल न्‍यूज
  • Jobs
  • UP Election 2022

Copyright © 2021 EwokeTV Hindi.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In