पाकिस्तान में सत्ता गंवाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस कदर बौखला चुके हैं कि कभी भारत की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और कभी उसके खिलाफ जहर उगल रहे हैं। अब अपने नए बयान में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के डिफाल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान कभी भी दिवालिया हो सकता है। इमरान ने चेतावनी दी है कि अगर सेना ने ‘सही फैसला’ नहीं लिया तो भारत पाकिस्तान को तीन टुकड़ों में बांट देगा।
पूर्व पीएम ने दावा किया कि “विदेशों में भारतीय थिंक टैंक बलूचिस्तान को अलग करने की योजना बना रहा है। भारतीय थिंक टैंक के पास योजनाएं हैं और इसीलिए मैं चेतावनी दे रहा हूं।”
‘पाकिस्तान ‘आत्महत्या’ की कगार पर : इमरान
उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान ‘आत्महत्या’ की कगार पर है और अगर सही फैसले नहीं लिए गए तो इसका सबसे पहला शिकार सेना होगी और यूक्रेन की तरह से हमारे उपर भी बम दागे जाएंगे।” एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘यह पाकिस्तान और सेना की असली समस्या है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक बार जब देश बर्बाद हो जाएगा तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान से कहेगा कि हम परमाणु हथियार छोड़ दें जैसा कि 1990 के दशक में यूक्रेन ने किया था।’
इमरान खान ने देश की शहबाज सरकार पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका को खुश करने के लिए काम कर रही है। नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी ने हमेशा से अमेरिका, भारत और इस्राइल गठबंधन के लिए काम किया। वह पाकिस्तान को मजबूत नहीं करेगी। भारत पर आरोप लगाते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि भारत मुझे इस्लामाबाद में पसंद नहीं करता, क्योंकि मैं एक स्वतंत्र विदेश नीति चाहता था।
पाकिस्तान में गृह युद्ध के जैसे हालात
दरअसल पाकिस्तान में गृह युद्ध के जैसे हालात है। सड़कों पर हिंसात्मक दंगे हो रहे हैं। हर रोज महंगाई दर बढ़ती जा रही है। रोज मर्रा की चीजो के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। देश की राजनीतिक कमर टूट चुकी है। गौरतलब बात ये हैं कि पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी मुश्किल खुद इमरान खान बनते जा रहे हैं। इमरान ने स्वयं ही पाकिस्तान में गृहयुद्ध छिड़ने की चेतावनी दी हैं। पाकिस्तान के विपक्षी दल PTI के प्रमुख ने कहा कि यदि देश में नए सिरे से चुनाव नहीं कराए गए तो पाकिस्तान गृहयुद्ध की ओर चला जाएगा। इमरान ने अपने निजी फायदे के लिए पाकिस्तान की जनता और अपने कार्यकर्ता का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इमरान खान ने पाकिस्तान अपने कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया कमजोर
आपको बता दें कि भारत जो नहीं करना चाहता है वो खुद इमरान करते जा रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर कर दिया। पाकिस्तान को अब न तो रूस पूछ रहा है न अमेरिका। चीन भी पाकिस्तान से बेहद नाराज चल रहा है। अरब देश अब पाकिस्तान से ज्यादा भारत की तरफ ध्यान दे रहे हैं। इमरान खान ने पाकिस्तान की सेना में भी फूट डाल दी है। इसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। इमरान की पार्टी के कार्यकर्ता दुनिया भर में पीएम शहबाज शरीफ और अपनी सेना के खिलाफ बयानबाजी करते जा रहे हैं।
पाकिस्तान करने के लिए स्वयं इमरान ही काफी
आपको याद दिला दें कि जब इमरान खान पीएम थे तभी से बलूचिस्तान में बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे। अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाकों ने तो पाकिस्तान मे घुस कर उसकी सेना पर आक्रमण कर दिया था। ऐसे में इमरान के रहते हुए भारत को पाकिस्तान को बर्बाद करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि उसके लिए स्वयं इमरान ही काफी हैं। इतनी खस्ता हालत होने के बावजूद पाकिस्तान भारत को बर्बाद करने के ख्वाब देखता है। और भारत के आंतरिक मामलों में दखल देता है।