भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया जिससे यूक्रेन में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। । यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। हमले के बाद यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकाप्टर को मार गिराया है। यही नहीं यूक्रेन ने ये भी दावा किया है कि उनके हमले में 50 रूसी सैनिक भी मारे गए हैं। अब यूक्रेन ने भारत से युद्ध रोकने मदद करने की अपील की है।
भारत में यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। यूक्रेन के भारत में राजदूत इगोर पोलखा ने कहा है कि भारत यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव में अहम भूमिका अदा कर सकता है. उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि, वो तुरंत यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस बारे में बात करें। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि, राजधानी कीव के पास भी हमले हुए हैं। रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है। मोदी जी इस समय बहुत बड़े नेता हैं, हम उनसे मदद की अपील करते हैं। दुनिया में तनाव को भारत ही कम कर सकता है। साथ ही उन्होंने बताया की यूक्रेन ने रूस के 5 प्लेन मार गिराए गए हैं।
भारत का रुख न्यूट्रल
हालांकि रूस और यूक्रेन विवाद को लेकर भारत की और से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और भारत का रुख स्पष्ट नहीं किया गया है। पुरे मामले में भारत का रुख न्यूट्रल देखने को मिल रहा है। विदेश राज्य मंत्री की तरफ से भी साफ किया गया कि यूक्रेन मामले पर फिलहाल हम न्यूट्रल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, शांति बनाए रखने के लिए कोशिशें जारी रहनी चाहिए।
भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
भारत के हजारों छात्र/छात्रायें यूक्रेन में रखकर पढाई कर रहें है। युद्ध की स्थिति में सभ भारतीय वहां फास गए हैं। हालाँकि दो दिन पहले भारत सरकार ने एक प्लेन से सैकड़ों भारतीयों की देश वापसी कराइ थी। लेकिन युद्ध की स्थिति में किसी को निकलना संभव नहीं हो रहा है। भारतीय दूतावास की और से यूक्रेन में भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। तावासा ने बताया कि यूक्रेन पर हमले के बाद हवाई क्षेत्र को बंद करने के मद्देनजर विशेष फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।