सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हाल ही में एक रेस्तरां के टॉयलेट में समोसा बनाने का मामला सामने आया हैं। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में टॉयलेट में समोसा बनाने का कारोबार 30 सालो से चलता आ रहा हैं। यह रेस्तरां का भंडाफोड सऊदी अरब के अधिकारियों ने छापा मारकर भोजनायलय को बंद कर दिया गया हैं।
यह रेस्तरां में टॉयलेट में समोसा भी बनाया जाता है और स्नैक्स भी बनाया जाता था। स्थानीय लोगो के अनुसार इस रेस्तरां में दो साल पुराना मांस और पनीर का इस्तेमाल किया जाता था। स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए, गल्फ न्यूज ने बताया कि जेद्दा नगर पालिका ने लगभग तीन दशकों से इस भोजनालय का पीछा किया और ऐसा भयानक रूप देख वह भी हैरान हो गए। यह रेस्तरां में टॉयलेट में खाने का सामान बनाया जाता था और कस्टमर को खिलाया जाता था। वह भी इस बात से अंजान थे।
अधिकारियों के छापा मारने के बाद यह रेस्तरां को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह बताया कि 30 साल से चल रहे इस रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के पास कोई स्वास्थ्य कार्ड नहीं था और यह पूरी तरह से नियम कानून का उलंघन कर रहे थे। यह घटना के बाद इस रेस्तरां को बंद कर दिया गया है। सऊदी अरब में रेस्तरां का यह मामला पहली बार सामने नहीं आया है, इससे भी पहले एक रेस्तरां में काउंटर पर रखे मांस मदिरा के ऊपर चूहे को यहां वहाँ भटकते हुए देखा गया और माँस को खाते हुए देखा गया है। उस रेस्तरां को भी बंद कर दिया गया है।
30 साल से टॉयलेट में बन रहे समोसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा, जिसे देख लोगों का गुस्सा होकर खूब हंगामा कर रहे है। इस शवर्मा रेस्टोरेंट के खिलाफ सऊदी अरब के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया था। इस घटना के बाद सऊदी अधिकारियों ने 2,833 रेस्टोरेंट के निरीक्षण दौरे किए थे। नगर पालिका ने बताया निरीक्षण अभियान में पता चला कि 43 रेस्टोरेंट नियम कानून का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए जिनमें से 26 को बंद कर दिया गया था।