Mukesh Khanna:- जब भी 90s के टॉप शोज की बात की जाती है तो उसमें सबसे ऊपर ‘शक्तिमान’। (Shaktimaan) का नाम आत है। उस दौर में शायद ही ऐसा कोई रहा हो जिसने ये शो न देखा हो। इन दिनों ये सबका फेवरेट हुआ करता था और भला हो भी क्यों न इंडिया का पहला सुपरहीरो शक्तिमान जो था। एक यही तो शो होता था जो उस समय में सभी का मनोरंजन करने में कामयाब रहा था। इस शो में मुकेश खन्ना लीड रोल में नजर आते थे पर आजकल सामाजिक कार्यों में में लगे हुए हैं, साथ हीं सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं।
अगर आपको भी उस जमाने में शक्तिमान पसंद था तो आज हम आप के लिए बड़ी खुशखबरी की लेकर आए हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक्टर अपने इसी धारावाहिक पर फिल्म बनाने वाले हैं। कहा यह भी जा रहा था कि यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होगी। दरअसल शक्तिमान पर अब फिल्म बनने की तैयारी शुरू हो गई है। ‘शक्तिमान’ और ‘गंगाधर’ का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने इस खबर की जानकारी के साथ आगे की डिटेल भी दिए है।
फिल्म को सोनी पिक्चर और मुकेश खन्ना की कंपनी भीष्म इंटरनेशनल मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।मुकेश खन्ना ने कहा कि मेरे पास यह शक्तिमान का प्रोजेक्ट कई साल के बाद मेरे पास आया है।कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि इस पर शक्तिमान का दूसरा सीजन बनाना चाहिए। वह आगे कहते हैं कि मैंने सोनी वालों के साथ इसे बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया।
यह बहुत बड़ी फिल्म है। तकरीबन 300 करोड़ के करीब की है। फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है। यह फिल्म अचानक से तो शूट होने नहीं लगेगी। इसमें समय लगेगा। जब तक इसपर सही ढंग से काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना गलत हो जाएगा। मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि उन्होंने शर्त रखी है कि कहानी को नहीं बदला जाएगा। मुकेश खन्ना ने अपने तरीके से कहानी को तैयार करवाया है।
शक्तिमान कौन बनेगा, इस सवाल के जवाब में मुकेश खन्ना ने कहा कि कोई दूसरा शक्तिमान बनेगा तो देश उसे स्वीकार नहीं करेगा। इस फिल्म को स्पाइडर मैन बनाने वाले बना रहे हैं। लेकिन हमारा शक्तिमान पूरी तरह से देसी होगा।
मुकेश ने बताया कि कोई हिंदुस्तानी ही इस फिल्म का निर्देशन करेगा। इस साल फरवरी में आए इस फिल्म के टीजर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। टीजर में कहा गया था, “जैसा कि मानवता पर अंधेरा और बुराई व्याप्त है, उसके लौटने का समय आ गया है।” उनहोने यह भी बताया कि यह फिल्म तीन हिस्सों में बनेगी, जिसका निर्देशन बेहतरीन निर्देशकों में से एक करने जा रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु और तमिल में भी रिलीज होने वाली है।
आपको बता दें कि 13 सितंबर 1997 में शक्तिमान का पहला एपिसोड दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हुआ था। ये सीरियल साल 2005 तक चला था। इसके बाद अचानक शक्तिमान को बंद कर दिया गया था। शक्तिमान’ भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।