उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) दिलचस्प होते जा रहा है। नेताओं का दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party), समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को बड़ा झटका लगा है। सपा, बसपा समेत अन्य दलों से आए 21 लोगों ने बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है। इसमें कई दिग्गज नेता भी हैं। इस असभ्य नामों में बड़ा नाम है मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान (Nida Khan) का जिन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली है।
Former UP Minister & SP leader Shivcharan Prajapati and many other leaders of SP, BSP, & Congress join BJP in Lucknow
Nida Khan, a Triple Talaq victim from Bareilly, says, “I’ve joined BJP because it brought Triple Talaq law & worked for empowerment of women of all religions.” pic.twitter.com/hbJlZEh16n
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 30, 2022
मुस्लिम समुदाय (Muslim community) में तीन तलाक (triple talaq) प्रथा को खत्म करने वाले कानून की पैरोकार और सामाजिक कार्यकर्ता निदा खान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे शिवचरण प्रजापति भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने यहां स्थित पार्टी कार्यालय में खान और अन्य दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।
खान, सियासी संगठन इत्तिहाद ए मिल्लत कांउसिल के अध्यक्ष तौकीर रजा खान के भतीजे की तलाकशुदा पत्नी भी हैं। वह मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक कानून के पक्ष में मुहिम चलाने के बाद चर्चा में आयी थीं। इस दौरान डॉ. वाजपेयी ने पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति (Former Minister Shivcharan Prajapati) के अलावा बसपा (BSP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी रहे गंगाराम अंबेडकर (Gangaram Ambedkar) और सपा की लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल (Rakesh Pal) सहित अन्य दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल किया। उन्होंने इन नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी के आने से पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।
बीजेपी में शामिल हुए नेता
- शिव चरण प्रजापति (सपा सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं)
- गंगा राम अम्बेडकर (बसपा)
- राजीव कुमार गुप्ता फर्रुखाबाद (सपा)
- सुभाष सक्सेना (कांग्रेस)
- प्रदीप निषाद (बसपा)
- गिरीश चंद्र कुशवाहा (शाक्य सैनी समाज)
- शांति देवी देवरिया (कांग्रेस)
- सुशील बौद्ध सहारनपुर
- जितेंद्र गुप्ता
- राजेश पाल
- विवेक कुमार बांवरा
- गोवर्धन सोनकर ललितपुर
- निदा खान
- ठाकुर ओमवीर चौहान
- ठाकुर रणवीर सिंह (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी)
- अयोध्या प्रसाद मिश्र
- अनिल कुमार रघुवंशी (भदोही सुहेलदेव पार्टी)
- पूनम
- चंदन दीक्षित
- नीरज झा
- पंडित अनिल तिवारी