राम लला के कट्टर भक्त, यूपी के सीएम, राजस्थान के राज्यपाल और अपने चाहने वालों के बी बाबूजी के नाम से मशहूर कल्याण सिंह को उनके मरने के बाद अब यूपी सरकार ने अमर करने की तैयारी कर ली है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। और आखिर हो भी क्यों न! कल्याण सिंह आखिर वो सीएम थे जिन्होंने बिवादित बाबरी ढांचा गिरने के बाद उसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार को ठोकर मार दी थी। आपको याद दिला दें कि साल 1992 में 6 दिसम्बर को कारसेवकों ने अयोध्या में विवादित ढांचे को गिरा दिया था, इसकी पूरी जिम्मेदारी खुद उस समय सीएम रहे कल्याण सिंह ने ली थी। जबकि कांग्रेस के वर्चस्व के दौर में पहली बार भाजपा ने यूपी में पूर्ण बहुमत पाते हुए 221 सीटें जीती थीं और सरकार बनाई थी। ऐसे में सरकार का मोह त्याग कर पूरे मामले की जिम्मेदारी लेना किसी रिस्क से कम नहीं था। मामला फंसने की हालत में कल्याण सिंह का पॉलिटिकल कैरियर भी तबाह हो सकता था। लेकिन इसकी परवाह न करते हुए कल्याण सिंह ने जबरदस्त दांव चला, इस्तीफे के बाद और भी बड़े नेता बनकर उभरे। इससे पहले ओबीसी नेता या लोध बिरादरी के नेता की छवि रखने वाले कल्याण सिंह एक प्रखर हिंदुत्ववादी नेता के तौर पर स्थापित हो चुके थे।
इतना ही नहीं उनका अपनी पार्टी से लगाव और विचारधारा के प्रति निष्ठा किस हद तक थी ये इस बात से भी जाना जा सकता है कि अपनी अंतिम यात्रा भी बीजेपी के झंडे में लिपटकर करवाये जाने की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी इस निष्ठा को देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने कल्याण सिंह को इतिहास में अमर करने की पूरी तैयारी कर ली है।
ये भी पढें: Up Election 2022: VIP पार्टी के नेता साहनी का ऐलान, निषादों को नि:शुल्क मिलेगी फूलन की मूर्ति
जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। अब हरिगढ़ हो चुके अलीगढ़ के अतरौली से आने वाले कल्याण सिंह के नाम पर अब अलीगढ़ में एयरपोर्ट का नामकरण किया जाएगा। कल्याण सिंह के शव को लेकर अलीगढ़ आये सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों में कल्याण सिंह के लिए बहुत सम्मान है। वो लम्बे समय तक अलीगढ़ से जुड़े रहे। हम जल्द ही अलीगढ़ एयरपोर्ट को उनके नाम पर करने को लेकर कैबिनेट मीटिंग में फैसला करेंगें।
इतना ही नहीं यूपी के डिप्टी सीएम और कल्याण सिंह के बाद यूपी में बीजेपी के सबसे बड़े ओबीसी फेस माने जा रहे केशव प्रसाद मौर्य ने भी घोषणा कर दी है कि रामभक्त के तौर पर विख्यात कल्याण सिंह के नाम पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला को जाने वाली सड़क का नामकरण कल्याण सिंह के नाम पर किया जाएगा।
मौर्य ने एक ट्वीट में कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि कैम्पस तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। PWD को इसको लेकर तमाम पेपर वर्क जल्द पूरी करने को कहा गया है।
राम भक्त स्वर्गीय #kalyansinghji बाबू जी के नाम लोक निर्माण विभाग अयोध्या अलीगढ़,एटा,बुलंदशहर प्रयागराज में एक एक मार्ग के नाम होगा
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 23, 2021
बाबु जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई !!
अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश !!
अयोध्या के अलावा लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।