उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी समर है। चुनावी दौर में सियासी घमासान अपने शबाब पर है। इसी चुनावी घमासान के दौरान तमाम नेतागण और स्टार प्रचारक पूरे दमखम के साथ अपने प्रचार में लगे हुए हैं। इस बार उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रचार काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। पहली बार यूपी के चुनाव प्रचार में पारंपरिक तौर तरीकों के अलावा सोशल मीडिया का काफी सहारा लिया जा रहा है। हर स्टार प्रचारक, हर सेलिब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपनी मनपसंद पार्टी और नेता को सपोर्ट कर रहा है।
ये भी पढें: UP Election 2022: इन दो औरतों के बीच ‘फंसे’ Kunda King Raja Bhaiya, गंवा चुके हैं Pratapgarh लोकसभा सीट
पिछले दिनों तमाम लोक गायकों के वीडियो भी वायरल हुए। जिसमें लोग अपनी-अपनी पसंद की पार्टी के पक्ष में राजनीतिक गाने सुनाते नजर आए लेकिन तमाम गानों के बीच में कई बार ऐसे फैन भी मिल जाते हैं, जिससे बड़े-बड़े नेता भी हैरान रह जाते हैं ऐसा ही एक फैन मिल गया कुंडा के लोकप्रिय विधायक राजा भैया को। राजा भैया भी लगातार छह बार से निर्दलीय विधायक बनने के बाद पहली बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनके सामने चुनौती काफी तगड़ी है। राजा भैया के सामने चुनौती है कि जहां एक ओर भाजपाई ब्राह्मण प्रत्याशी सिन्धुजा मिश्रा से निपटना होगा वहीं दूसरी तरफ से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव से भी जूझना होगा। कहा जाता है गुलशन यादव राजा भैया के करीबी रहे हैं।
असल में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। एक बार फिर उत्तर प्रदेश में छत्रपों की चर्चा होने लगी है। जी हां, क्षत्रप यानी अपने इलाके के वह सूरमा जो लंबे समय से अपने-अपने में गढ़ मजबूत किला बना कर बैठे हुए हैं। उनके किले में बड़े-बड़े नेता, मंत्री, संत्री और मुख्यमंत्री भी नहीं सेंध नहीं लगा पाए। आपको बताते चलें, हम बात कर रहे हैं राजा भैया की। वह राजा भैया, जो प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार छह बार से विधायक चुने जा रहे हैं और वह भी निर्दलीय। कुंडा की भदरी रियासत के वारिस राजा भैया अपनी स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ ग्रेजुएट राजा भैया लगातार प्रतापगढ़ में अपने दबदबे को बनाए हुए हैं। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है, एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है इस बार क्या?
समाजवादी पार्टी भी को एक लंबे समय तक लगातार कुंडा सीट को खाली छोड़ती आई थी। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। अगर जातिगत समीकरण की बात की जाए तो 75 हजार यादव, 50 हजार ब्राह्मण और 55 हजार मुस्लिम मतदाता हैं।
लेकिन इन सबके बावजूद सबसे ज्यादा चर्चा में हैं राजा भैया के सबसे हार्डकोर फैन। असल में चुनाव प्रचार के दौरान राजा भैया (Raja Bhaiya) को मिल गया उनका एक ऐसा जबरा फैन जिसे देखकर वह खुद हैरान रह गए। राजा भैया (Raja bhaiya) की शान में कसीदे पढ़ते हुए उनके फैन ने ऐसा गाना सुना दिया कि उसे देखकर राजा भैया (Raja Bhaiya) भी काफी भावुक हो गए। राजा भैया (Raja bhaiya) ने भावुक होने के बाद अपने इस फैन के सामने खुद सर झुका लिया। यह वीडियो (Raja bhaiya Viral Video) इसके बाद काफी वायरल हो रहा है. और इसे सोशल मीडिया (social media)पर लगातार शेयर भी किया जा रहा है।