कांग्रेस की टोपी पहने नेताओं को टोंटी-चोर के नारे लगाते हुए देखते हुए। उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार दिलचस्प होती जा रही है जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ता ही जा रहा है। इस बार के चुनावों में तमाम सर्वे में भी निकल कर सामने आया था कि सीधी लड़ाई सपा गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच में होगी। लेकिन जैसे-जैसे कांग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका गांधी यूपी में लगातार सक्रिय हुई हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह लौटता दिखाई दे रहा है।
ये भी पढें: UP Election 2022: Congress समर्थक Tauqeer Raza पर बहू Nida Khan के गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी घटना में सक्रियता के बाद राहुल-प्रियंका के गायब हो जाने के बाद यूपी चुनावों से कांग्रेस का पत्ता साफ हो जाएगा, इस तरह की बातें की जाने लगी थीं। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया से लेकर लोकल मीडिया और जमीनी स्तर पर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, वह हैरान करता है। उससे कांग्रेस का चुनाव परिणाम क्या होगा, यह तो पता नहीं। लेकिन कम से कम सीटों में कुछ सीधा मुकाबला जरूर देखा जा सकता है। लेकिन इसी अति-उत्साह के चलते कई बार कार्यकर्ता कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर शर्मसार होना पड़ता है। अपने- अपने नेताओं के लिए आपस में लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को यह भी याद नहीं रहता कि उनके पार्टी के बड़े नेता कब गलबहियां करते नजर आने लगेंगे, इसका कोई भरोसा नहीं है।
असल में यह हमीरपुर में सपा और कांग्रेस की एक रैली के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में आपस में तीखी झड़प हो गई थी। मामला जुबानी जंग से लेकर हाथापाई तक पहुंच गया था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर टोटी चोर टोटी चोर के नारे लगाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिढ़ाने का प्रयास भी किया। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो कि अब तेजी के साथ लगातार वायरल हो रहा है।
लोग उसे लगातार अपने टि्वटर अकाउंट और फैमिली-फ्रेंड्स के ग्रुप में शेयर कर रहे हैं। अब आप भी जानना चाहते होंगे आख़िर इस पूरा वीडियो का माजरा है क्या? असल में इस वीडियो को ट्विटर पर यूपी इलेक्शन 2022 नाम के अकाउंट के जरिए शेयर किया गया है वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दोनों दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे से जुबानी जंग करते देखे जा सकते हैं। तभी भीड़ में से कुछ लोग यह नारे लगाने लगते हैं। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर ट्विटर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।आखिर क्या कुछ है पूरा मामला ही आपको दिखाते हैं, ये पूरा वीडियो।
तो देखा आपने किस तरह का राजनीतिक रंग वाला है यह वीडियो लेकिन इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कई कई तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
इसी वीडियो पर आशीष प्रताप सिंह परिहार नाम के ट्विटर यूजर कहते हैं टोटी चोर के नारों को सुनकर पुलिस वाला भी हंस रहा है।
राजीव कुमार नाम के ट्विटर पर लिखते हैं इटालाइन से प्रमाण मांगना गलत है क्या?
मोहम्मद आमिर कुरेशी नाम की ट्विटर यूजर लिखते हैं एकदम मजा आ गया
हालांकि मनोज यादव नाम की एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि –
ये कांग्रेस कार्यकर्ता नही दिहाड़ी मजदूर हैं ,शाम को बिना किसी हिल हुज्जत के भुगतान हो जाय ,उसकी व्यवस्था के तहत ऐसा कर रहे हैं। अमेठी तक मे तो कार्यकर्ता बचे नही, बात हमीरपुर की कर रहे हो। 10 मार्च को हमीरपुर में कांग्रेस का वोट पता कर के मुझे भी बता देना।