यूपी चुनावों में चल रहे जबरदस्त घमासान के बीच जहां पार्टियां प्रत्याशियों के जातिगत बैकग्राउंड और चुनावी समीकरण देखकर टिकट दे रहीं हैं, वहीं इस बीच कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने इस बार कहा था कि वह 40 परसेंट लड़कियों को टिकट देंगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने युवाओं को भी टिकट में प्राथमिकता देने की बात कही थी। कांग्रेस ने यह भी कहा था कि युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। इसी पर अमल करते हुए कांग्रेस ने राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। जी हां, कांग्रेस ने करा दी है यूपी की पॉलिटिक्स में बिकनी गर्ल की एंट्री। बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना गौतम को कांग्रेस पार्टी ने मेरठ की ऐतिहासिक हस्तिनापुर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। महज 26 साल की अर्चना गौतम लंबे समय से मॉडलिंग और एक्टिंग में एक्टिव हैं। वह मिस उत्तर प्रदेश चुकी हैं, वह मिस कॉस्मो भी रह चुकी हैं। इसके अलावा अर्चना गौतम मॉडलिंग भी करती रहीं हैं।

आपको याद दिला दें इससे पहले 2014 के चुनाव में भी कांग्रेस ने जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई थीं। एक बार फिर कांग्रेस ने यह दांव चल दिया है। आपको बताते चलें अर्चना गौतम बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है। अर्चना गौतम को आम तौर पर फिल्मों में अपने हॉट सींस और बोल्ड अभिनय के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में उनकी एंट्री ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म के जरिए करने वाली अर्चना गौतम अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती रही हैं। पिछले कई लंबे समय से अपने सोशल मीडिया अकाउंट परकांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ फोटो साझा करती रहीं हैं। आपको बता दें कि ग्रैंड मस्ती में काम करने के बाद अर्चना गौतम ने हसीना पारकर और बरोटा कंपनी जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। इन फिल्मों में अर्चना ने ग्लैमर का ऐसा तड़का लगाया कि सभी नौजवान उनके दीवाने हो गए। अर्चना गौतम लगातार अपनी इंस्टा रील्स शेयर करती रहती हैं, जिसमें उन्हें अल्ट्रा ग्लैमरस अवतार में देखा जा सकता है।
ये भी पढें: इन अभिनेत्रियों ने की है अपने से कम उम्र के लड़कों से शादी
आपको बताते चलें मेरठ के मवाना कस्बे में पैदा हुई अर्चना गौतम ने मेरठ से ही अपनी शुरुआती एजुकेशन पूरी की थी। इसके अलावा बाद वह आगे की पढ़ाई करने के लिए आईआईएमटी यूनिवर्सिटी चली गईं। अर्चना गौतम ने जहां 2014 में मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता था। वहीं 2018 में उन्होंने मुंबई में मिस बिकिनी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
यहां पर यह जानना जरूरी है आखिर एक ऐसे उम्मीदवार को कांग्रेस ने यहां पर प्रत्याशी क्यों बनाया है जिसका कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है? आपको बताते चलें नवंबर 2021 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्चना गौतम को कांग्रेस पार्टी की मेंबरशिप दिलवाई थी। उसके बाद अर्चना गौतम लगातार सक्रिय हो गईं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी के साथ और जनसंपर्क करते हुए कई तस्वीरें देखी जा सकती हैं। मेरठ की हस्तिनापुर सीट एक ऐतिहासिक सीट है उसका अपना एक अलग खास महत्व है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जो पार्टी हस्तिनापुर सीट से जीत जाती है, उसी पार्टी की सरकार यूपी में भी बनती है।
अर्चना गौतम ने इस मौके पर यह भी कहा है कि हस्तिनापुर एक पिछड़ी हुई जगह है, जिसका एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व होने के बावजूद वह अभी टूरिज्म के क्षेत्र में बहुत आगे नहीं बढ़ पाया है। अगर वह यहां से विधायकी जीतती हैं तो वह लगातार क्षेत्र के विकास और पर्यटन के मामले में हस्तिनापुर को टॉप पर ले जाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगी। बहरहाल जो भी हो अर्चना गौतम लगातार मीडिया से अपील कर रही हैं कि उनकी हॉट गर्ल और बिकनी इमेज वाली छवि को राजनीति के साथ ना जोड़ा जाए। क्योंकि दोनों पेशे अलग-अलग हैं। उनका कहना है कि युवा उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें वोट दें।