इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन बंगलुरू में 12 और 13 फरवरी को किया जायेगा। आईपीएल 2022 के ऑक्शन में शामिल होने के लिए खिलाडियों के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए 20 जनवरी तक समय था। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए तय समय तक ल 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें देशी, विदेशी और अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है।
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल खिलाड़ी-
कैप्ड भारतीय खिलाड़ी |
61 |
कैप्ड विदेशी खिलाड़ी |
209 |
एसोसिएट देशों के खिलाड़ी |
41 |
पिछले आईपीएल सीजन के अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी |
143 |
पिछले आईपीएल सीजन के अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी |
6 |
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी |
692 |
अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी |
62 |
कुल खिलाड़ी |
1214 |
आईपीएल का यह सीजन इसलिए भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार लीग में टीमें शामिल की गयी हैं। नयी टीमों में अहमदाबाद और लखनऊ की टीम शामिल है। मेगा ऑक्शन होने से पहले सभी टीमों ने अपना ढांचा तय कर लिया है। आईपीएल की 10 टीमों में से 7 टीमों ने अपने कप्तान भी चुन लिए है जबकि तीन टीमों ने अभी तक अपने दूल्हे का ऐलान नहीं किया है। कोलकाता, बैंगलोर और पंजाब मेगा ऑक्शन के बाद अपने कप्तान की घोषणा करेंगी।
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले ज्यादातर टीमों ने तीन से चार खिलाडियों को रिटेन किया है। जबकि पंजाब किंग्स ने सबसे काम मात्र दो खिलाडियों को रीटेन किया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले इस रिपोर्ट में आपको बतायेंगे कि किस टीम के पर्स में कितनी धनराशि है ? किस टीम ने किसको रिटेन किया है ? किस टीम ने किस खिलाड़ी पर कितना खर्च किया है ?
1. लखनऊ सुपरजायंट्स ( Lucknow Super Giants )-
आईपीएल के 15वें सीजन से लीग में नई शामिल हुई दो टीमों में से एक टीम है Lucknow Super Giants. लखनऊ की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने तीन खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। पंजाब किंग्स से रिलीज किये गए बैट्समैन केएल राहुल को लखनऊ टीम ने अपना कप्तान चुना है। वहीं लखनऊ ने मार्कस स्टोइनिस और युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया है।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 30.2 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 58 करोड़
केएल राहुल |
17 करोड़ रुपये |
मार्कस स्टोइनिस |
9.2 करोड़ रुपये |
रवि बिश्नोई |
4 करोड़ रुपये |
2. अहमदाबाद
15वें सीजन में शामिल हो रही दूसरी नयी टीम है अहमदाबाद। अहमदाबाद ने भी लखनऊ की तरह तीन खिलाडियों का चयन कर लिया है। टीम ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अहमदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी है। हार्दिक को टीम ने बड़ी रकम खर्च कर टीम में शामिल किया है। अहमदाबाद टीम ने हार्दिक पंड्या को 15 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर टीम में शामिल किया है। वहीं, टीम ने बेहतर स्पिनर राशिद खान और शुभमन गिल को खरीदा है। यानी टीम के पास मेगा ऑक्शन से पहले ओपनर, स्पिनर, फिनिशर और एक ऑलराउंडर है।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 38 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 53 करोड़
हार्दिक पांड्या |
15 करोड़ रुपये |
राशिद खान |
15 करोड़ रुपये |
शुभमन गिल |
7 करोड़ रुपये |
3. मुंबई इंडियंस
पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए अपने कप्तान रोहित शर्मा, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है। मेगा ऑक्शन में मुंबई को एक विकेटकीपर बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज की तलाश रहेगी। ऐसा कयास भी लगाया जा रहा है कि मुंबई विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को मेगा ऑक्शन में एक बार फिर से टीम में शामिल कर सकती है।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 42 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 48 करोड़
रोहित शर्मा |
16 करोड़ रुपये |
जसप्रीत बुमराह |
12 करोड़ रुपये |
सूर्यकुमार यादव |
8 करोड़ रुपये |
कीरोन पोलार्ड |
6 करोड़ रुपये |
4. चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल में अब तक चार ख़िताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2022 के लिए 4 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड और मोईन अली को रीटेन किया है। सुपर किंग्स को ऑक्शन में ओपनर और तेज गेंदबाजों की तलाश होगी। चेन्नई को ऐसे तेज गेंदबाजों की तलाश रहेगी जो शुरुवाती और अंत के ओवरों में विकेट झटकने में माहिर हों।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 42 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 48 करोड़
रवींद्र जडेजा |
16 करोड़ रुपये |
एमएस धोनी |
12 करोड़ रुपये |
मोईऩ अली |
8 करोड़ रुपये |
ऋतुराज गायकवाड़ |
6 करोड़ रुपये |
5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नेग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को रीटेन किया है। जबकि टीम ने स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को छोड़ दिया है। ऐसे में बैंगलोर मेगा ऑक्शन से स्पिनर को खरीदेगी। स्पिन के साथ-साथ बैंगलोर ओपनिंग के लिए ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश भी करेगी। वहीं, ABD के जाने के बाद से बैंगलोर फिनिशर को भी अपने टीम शामिल करना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद नए कप्तान की खोज का इरादा लेकर मेगा ऑक्शन में उतरेगी।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 33 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 57 करोड़
विराट कोहली |
15 करोड़ रुपये |
ग्लेन मैक्सवेल |
11 करोड़ रुपये |
मोहम्मद सिराज |
7 करोड़ रुपये |
6. दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने 4 प्लेयर्स को रिटेन किया है। दिल्ली ने अपने कैप्टन ऋषभ पंत के साथ -साथ पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और ऑनरिक नॉटजे को रीटेन किया है। ऑक्शन में दिल्ली को पृथ्वी के साथ पारी की शुरुआत करने वाला यानि ओपनर की तलाश रहेगी। साथ दिल्ली स्पिन गेंदबाज और फिनिशर पर भी खर्च कर सकती है।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 33 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 57 करोड़
ऋषभ पंत |
16 करोड़ रुपये |
अक्षर पटेल |
9 करोड़ रुपये ( कुल खर्च 12 करोड़ रुपये) |
पृथ्वी शॉ |
7.5 करोड़ रुपये ( कुल खर्च 8 करोड़ रुपये) |
एनरिक नॉर्टजे |
6.5 करोड़ रुपये |
7. राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। RR ने कप्तान संजू सैमसन के साथ जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है। ऑक्शन में RR स्पिन गेंदबाजों की तलाश रहेगी। स्पिन के साथ-साथ राजस्थान की नजरें फिनिशर बैट्समैन पर भी होंगी। राजस्थान को एक फिनिशर, दो स्पिनर, तीन तेज गेंदबाजों के साथ ही मिडल आर्डर बैट्समैन की आवश्यकता है।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 28 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 62 करोड़
संजू सैमसन |
14 करोड़ रुपये |
जोस बटलर |
10 करोड़ रुपये |
यशस्वी जायसवाल |
4 करोड़ रुपये |
8. सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के 15वें सीजन के लिए 3 प्लेयर्स को रिटेन किया है। SRH ने IPL 2022 के लिए कप्तान केन विलियमसन और युवा खिलाड़ी उमरान मलिक और अब्दुल समद को रीटेन किया है। ऑक्शन में SRH को तलाश होगी दो ओपनर बैट्समैन की। साथ ही हैदराबाद को कम से कम एक विकेटकीपर, दो तेज गेंदबाज और दो स्पिन गेंदबाजों की आवश्यकता होगी।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 22 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 68 करोड़
केन विलियमसन |
14 करोड़ रुपये |
अब्दुल समद |
4 करोड़ रुपये |
उमरान मलिक |
4 करोड़ रुपये |
9. कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रीटेन किया है। कोलकाता इस ऑक्शन में अपना कप्तान तलाशने के इरादे से जाएगी। ऐसे कयास लगाए जा रहें हैं कि दिल्ली की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर पर KKR बड़ा दांव लगा सकती है। KKR को एक ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ तेज गेंदबाजों की जरुरत है। साथ इस मेगा ऑक्शन KKR मध्य क्रम पर भी ध्यान देगी।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि- 42 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 48 करोड़
आंद्रे रसेल |
12 करोड़ (कुल खर्च 16 करोड़ रुपये ) |
वरुण चक्रवर्ती |
8 करोड़ (कुल खर्च 12 करोड़ रूपये ) |
वेंकटेश अय्यर |
8 करोड़ |
सुनील नरेन |
6 करोड़ |
10. पंजाब किंग्स
IPL 2022 के लिए सबसे कम खिलाड़ियों को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है। पंजाब किंग्स ने ओपनर बैट्समैन मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज अर्शदीप को रिटेन किया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा धनराशि के साथ उतर रही है। पंजाब ने अभी तक अपने कपतान की घोषणा नहीं की है। पंजाब किंग्स का मैनेजमेंट यदि कप्तानी का दांव मयंक पर नहीं लगता है तो पंजाब को मेगा ऑक्शन में कप्तान की भी तलाश रहेगी।
कुल धनराशि – 90 करोड़
खर्च की गयी धनराशि-18 करोड़
पर्स में शेष धनराशि- 72 करोड़
मयंक अग्रवाल |
12 करोड़ (कुल खर्च 14 करोड़ रुपये) |
अर्शदीप सिंह |
4 करोड़ |