आपको विनेश फोगाट तो याद ही होंगी। जानी-मानी रेसलर, ओलम्पियन और दंगल फेम गीता फोगाट और बबिता फोगाट की चचेरी बहन। हाल में उन्हें लेकर कंट्रोवर्सी हो गई थी। विनेश फोगाट के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। आपको याद दिला दें कि हाल ही में स्टॉर रेसलर विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन ने उनके बुरे बर्ताव के लिए सस्पेंड कर दिया था। विनेश पर आरोप था कि टोक्यो ओलंपिक के दौरान वो हंगरी में ट्रेनिंग कर रहीं थीं। वो अपने मुक़ाबले के लिए वहां से सीधे टोक्यो स्पोर्ट्स विलेज पहुंची थीं। वहां उन्होंने दूसरी इंडियन महिला रेलसर्स के पास कमरा देने पर जमकर हंगामा काटा था। उनका कहना था कि ये खिलाड़ी इंडिया से आये हैं तो ऊन्हे कोरोना होने का खतरा है। इसके अलावा रेसलिंग के अपने मुकाबले के दौरान विनेश ने इंडियन स्पॉन्सर शिव नरेश के नाम वाली ड्रेस की जगह नाइकी के बने कपड़े पहने थे। ये भी इंडिसिप्लिन की कैटेगरी में आता है इसीलिए रेसलिंग फेडरेशन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।
ये भी पढें: विनेश फोगाट के रोमांटिक लिंक अप का सच
अब तक विनेश ने इस पर चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब विनेश ने कहा कि उनके मामले को अलग तरह से लिया गया। कोई उन्हें नहीं सुनना चाहता और सब अपना जजमेंट सुनाने में लगें हैं। इसके अलावा विनेश ने डिप्रेशन में होने की बात भी कही थी, और बताया था कि उन्हें नहीं पता कि अब वो रेसलिंग में कब लौटेंगी या लौटेंगी भी या नहीं। विनेश ने इसके अलावा अपने मुकाबले से पहले खराब हुई उनकी तबियत का भी जिक्र किया है। विनेश ने बताया कि कैसे मुकाबले से 24 घँटे पहले ही उनकी तबियत गड़बड़ा गई थी औऱ उन्होंने सॉल्ट कैप्सूल के अलावा कुछ नहीं खाया था। इस पूरे मामले पर हमारे खेल संवाददाता विशाल शुक्ला ने रेसलिंग महागुरु, विनेश के पहले कोच, उन्हें रेसलिंग में लाने वाले और उनके चाचा महावीर फोगाट से खास बातचीत की। जिसमे एक बड़ी बात महावीर फोगाट ने कही है। आइये आपको सुनवाते हैं कि क्या कुछ उन्होंने-