भारत ने इतिहास रचते हुए एक बार फिर से अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताफ पर कब्ज़ा जमा लिया है। भारत ने शनिवार को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम किया। भारत की टीम के लिए ये पांचवां U19 वर्ल्ड कप खिताब है, जो किसी भी टीम से ज्यादा है।
ये रहे मैच विजेता
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ख़राब शुरुवात की। भारतीय टीम की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड टीम मैदान पर लड़खड़ाती रही और 189 रनों पर सिमट गयी। इंग्लैंड की ओर से जेम्स रू ने 95 रनों की पारी खेली। राज बावा और रवि कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। राज ने 5 विकेट झटके वहीं रवि ने 4 विकेट हासिल किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय ने शून्य के स्कोर पहला विकेट खो दिया। उसके बाद रनूर सिंह (50) और निशांत सिंधु (50*) के दम पर भारत ने इंग्लैंड (IND beat ENG In U19 World Cup Final) को 4 विकेट से हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। राज बावा (5 विकेट और 35 रन) के ऑलराउंड खेल के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पांचवीं बार चैम्पियन बना भारत
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का ख़िताब जीतने के साथ ही भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गयी है। भारत ने अब तक अंडर-19 विश्वकप के 8 फाइनल मुकाबले खेले है। भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर अब तक पांच बार अपना कब्ज़ा जमा चुका है। भारत ने सबसे पहला अंडर-19 विश्वकप 2000 में जीता था। भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 विश्वकप जीता है। और 2022 में जीत के साथ भारत पांचवी बार चैम्पियन बन गया है।
- पहला वर्ल्ड कप: भारत ने सबसे पहला ये ख़िताब 2000 में जीता था। उस दौरान टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर अपना ख़िताब अपने नाम किया था।
- दूसरा वर्ल्ड कप: भारतीय टीम को अपना दूसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप जितने के लिए आठ साल का इंतजार करना पड़ा। 2008 में भारतीय टीम ने मलेशिया को हराकर दूसरी बार यह ख़िताब जीता। इस दौरान टीम के कप्तान विराट कोहली थे।
- तीसरा वर्ल्ड कप: 2012 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए विश्वकप में मेजबान देश को हराकर भारतीय टीम ने तीसरी बार इस ख़िताब को अपने नाम किया।
- चौथा वर्ल्ड कप: 2018 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर अंडर 19 वर्ल्डकप का चौथी बार ख़िताब अपने नाम किया था।
तीन बार बनी उप-विजेता
भारत 5 बार विजेता बनने के साथ ही 3 बार अंडर-19 विश्वकप का रनरअप रहा है। भारत को 2006, 2016 और 2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 2020 के विश्वकप के फ़ाइनल में भारत को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था।