बाघम्बरी मठ प्रयागराज के महंत नरेंद्र गिरि तो अब नहीं रहे। लेकिन वो अपने जाने के बाद भी कई सवाल पीछे छोड़ गए हैं। शुरुआत में उनके सुसाइड नोट से कुछ चीजें साफ होती दिख रहीं थीं। लेकिन अब इस मामले में नए मोड़ आने से मामला काफी पेचीदा हो गया है। नरेंद्र गिरी ने अपने पीछे 11 पेज लंबा सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उन्होंने अपने शिष्य और सीनियर संत बलवीर गिरी को मठ का महंत बनाए जाने की बात कही थी। बलबीर गिरी ने भी कहा था वो किसी भी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने गुरु की हैंडराइटिंग पहचानने का भी दावा किया था। लेकिन अब बलवीर गिरी अपनी बात से मुकर गए हैं। उन्होंने कहा वो गुरु की हैंडराइटिंग को नहीं पहचानते। इतना ही नहीं, बलबीर ने ये भी कहा है कि नए महंत का फैसला भी पंच परमेश्वर ही करेंगे। इस बीच जो एक नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, वो है आनंद गिरी। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। उस पर गुरु को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। आज नरेंद्र गिरी की मौत को तीसरा दिन होने को है। इस बीच जो एक चीज़ लगातार सुर्खियों में है, वो है आनंद गिरि की रंगीन मिजाज लाइफ़स्टाइल। कई इंटरव्यूज में आनंद गिरि ने दावा किया है कि वो 12 साल की उम्र में ही संन्यासी बन गया था। लेकिन आनंद गिरि की तस्वीरों को देखकर कहीं से नहीं लगता कि उसका सांसारिक माया मोह छूट पाया होगा। छोटे महाराज के नाम से मशहूर आनंद गिरी की लाइफ स्टाइल बहुत ही भौकाली रही है। उसे महंगी गाड़ियों में घूमना, स्पोर्टस बाइक और बुलेट की सवारी करना पसंद रहा है। और हां! कोई छोटी मोटी कार नहीं। आनंद गिरि की पजेरो, लैंबोर्गिनी और बीएमडब्लयू जैसी कारों के साथ पोज देते हुए तस्वीरें हैं। आनंद गिरि के शौक देखकर लगता है कि वो कम से कम अरबपति तो होगा ही। लेकिन आनंद गिरि ने इन बातों से इंकार करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उसके शिष्य जो कुछ देते हैं, उसी से उसका काम चल जाता है। गिरी ने कहा था कि उसका गुरु से जब से विवाद हुआ तब से वो ज्यादातर विदेश से रहने लगा था और वहीं योगा सिखाता था।
ये भी पढें: Narendra Giri Death: Top 10 PHOTOS! आरोपी Anand Giri की रंगीन जिंदगी इन तस्वीरों में देखिए
आनंद गिरि का विदेशों में बिजनेस भी है। आनंद गिरि ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में अपना प्ले स्कूल खोला था। आनंद गिरि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपना काम करता है और जब आपका काम पहचाना जाता है तो पूरी दुनिया आप के साथ फोटो खिंचवाती है। साधना से संपत्ति तक का सफर कैसे एक झटके में तय हो गया पता ही नहीं चला। पूरे बवाल का लब्बोलुआब ये है कि चेला ही चुनौती बन गया था। आपने आनंद गिरि की तस्वीरें तो देख लीं लेकिन क्या आपने आनन्द गिरी की जबरदस्त लाइफस्टाइल के वीडियो भी देखें हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं आनंद गिरि के स्टाइलिश लाइफ स्टाइल के टॉप फाइव वीडियोज़:-
वीडियो 1 :
ये किसी वाटरफॉल का वीडियो लग रहा है। इसमें आनंद गिरि इस वॉटरफाल की लोकेशन के बारे में बता रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह आनंद गिरि स्टाइलिश ब्रांडेड चश्मे में ये सेल्फी वीडियो शूट कर रहा है।
https://www.instagram.com/p/BUK6nVfh2y2/?utm_medium=copy_link
वीडियो 2 :
आनंद गिरि का यह वीडियो बाघा बॉर्डर का बताया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में आनंद ने काफी देश भक्ति भरा मैसेज लिखा है वीडियो इसमें आप आनंद गिरि को कुछ अन्य चेलों के साथ देख सकते हैं। साथ में एक आर्मी जवान भी दिखाई दे रहा है।
https://www.instagram.com/p/CQi7dUzgDcT/?utm_medium=copy_link
वीडियो 3:
इस वीडियो में आनंद गिरि किसी प्रोग्राम में बैठा हुआ है। ऐसा लग रहा है या उसे गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। अलग-अलग लोगों के सर्टिफिकेट पर साइन कर रहा है। लोगों में उससे अपने सर्टिफिकेट पर साइन करवाने की होड़ सी लगी हुई है। ऐसा लगता है मानो उसे चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया हो।
https://www.instagram.com/reel/CTFFGDBJakq/?utm_medium=copy_link
वीडियो 4 :
ये वीडियो मलआनंद गिरी की एक इंस्टा रील का है। इसमें आनंद गिरि को किसी शोरूम से निकलते हुए दिखाया जा रहा है। आनंद ने उसको जबरदस्त कैप्शन देते हुए लिखा है कि जीवन में परिस्थितियां चाहें कैसी भी हों, निराशा नहीं होनी चाहिए। ये कैप्शन उसकी खुद की जिंदगी पर फिलहाल कितना सटीक बैठता है।
https://www.instagram.com/reel/CRYNC8Cg5a6/?utm_medium=copy_link
वीडियो 5 :
इस वीडियो में भी आनंद गिरि को किसी खूबसूरत आश्रम जैसी जगह से निकलते हुए दिखाया जा रहा है। ये वीडियो भी इंस्टा रील का ही है। घास के मैदान से ये वीडियो शूट किया गया है। इसमें आनंद आश्रम की सीढ़ियों से उतर रहा है।
https://www.instagram.com/reel/CRbNlywA5PD/?utm_medium=copy_link