ईवोक टीवी नेटवर्क : राजस्थान में गहलोत कैबिनेट (Rajasthan Cabinet) में हुए बदलाव के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अपने पास 10 विभाग रखे हैं। इनमें गृह व न्याय, वित्त, कर, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, सूचना एंव जन संपर्क विभाग, सूचना तकनीकी एंव जन संचार, राजस्थान स्टेट इनवेस्मेंट ब्यूरो, एनआरआई और कैबिनेट सचिवालय शामिल है। इसी तरह गोविंद सिंह डोटासरा के पास रहे शिक्षा विभाग अब बीडी कल्ला संभालेंगे। रघु शर्मा के स्वास्थ्य विभाग को परसादी लाल मीणा को दिया गया है।
मंत्रीमंडल में सभी तीस मंत्री बनाने के बावजूद 10 विभागों के मंत्री खुद सीएम गहलोत ही रहेंगे। अलग से गृह मंत्री बनाने की मांग विपक्ष काफी समय से कर रहा था, लेकिन सीएम गहलोत ने इस विभाग को अपने पास ही रखा है।
इन मंत्रियों को मिला ये विभाग
बी डी कल्ला – शिक्षा मंत्री
शांति धारीवाल – नगरीय विकास मंत्री
हेमराम चौधरी – वन व पर्यावरण मंत्री
प्रमोद जैन भाया – खान मंत्री
महेश जोशी – जलदाय विभाग मंत्री
रामलाल जाट – राजस्व मंत्री
लालचंद कटारिया – कृषि मंत्री
परसादी लाल मीणा – चिकित्सा मंत्री
भजन लाल जाटव – सार्वजनिक निर्माण मंत्री
उदयलाल आंजना – सहकारिता मंत्री
सालेह मोह्मद – अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
शंकुतला रावत – उद्योग मंत्री
प्रताप खाचरियावास – फूड एंड सिविल सप्लाई
महेंद्रजीत सिंह मालवीय – जल संसाधन मंत्री
महेश जोशी – पीएचईडी मंत्री
रमेश मीणा – पंचायत राज एंव ग्रामीण विकास मंत्री
विश्वेंद्र सिंह – पर्यटन मंत्री
ममता भूपेश – महिला एंव बाल विकास मंत्री
टीकाराम जूली – सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्री
गोविंद राम मेघवाल – आपदा राहत मंत्री
राज्य मंत्री
अर्जुन राम बामनिया – जनजाति विकास विाग
अशोक चांदना – खेल एंव युवा मामलों के मंत्री
भंवर सिंह भाटी – उर्जा मंत्री
राजेंद्र यादव – उच्च शिक्षा मंत्री
सुभाष गर्ग – तकनीकी शिक्षा मंत्री
सुखराम विश्नोई – श्रम मंत्री
बृजेंद्र ओला – परिवहन मंत्री
राजेद्र गुढा – सैनिक कल्याण मंत्री
मुरारी लाल मीणा – कृषि विपण राज्य मंत्री
जहिदा खान – विज्ञान व तकनीकी मंत्री, शिक्षा राज्य मंत्री