उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहाँ एक शादी की रस्म के दौरान हादसा हुआ और हादसे में अब तक 13 की जान जा चुकी हैं। वहीं, दर्जन भर सेजयदा महिलाएं और बच्चे घायल हैं। बताया जा रहा है कि कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया में एक शादी के दौरान मटकोड़ करने गई महिलाओं के साथ दर्जनों बच्चियां व बच्चे कुएं में गिर गए। इस हादसे में 2 महिलाओं और एक डेढ़ साल के बच्चे के साथ 9 बच्चियों की मौत हो गयी है जबकि कई का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब गाँव की महिलाएं और बच्चे हल्दी के दिन मटकोड़वा की रस्म के लिए कुंए पर पहुंचे थे। जब कुआं पूजन की रस्म के लिए महिलाएं व बच्चियां इकठ्ठा थीं। भीड़ अधिक होने के चलते बच्चियां व महिलाएं कुएं की मुंडेर और कुएं पर बने चबूतरे पर पर बैठीं थीं। अचानक से कुएं का चबूतरा टूट गया और बच्चियां व महिलाएं कुएं में गिर गईं। कुँए में गिर रही महिलाओं और बच्चियों को बचने की कोशिश में कई अन्य महिलाएं कुँए में जा गिरीं। ये हादसा रात में नौ बजे से साढ़े नौ के बीच हुआ। रात होने की वजह से कुछ भी समझने में बहुत देरी लगी।
UP | 13 women have died. The incident occurred last night at around 8.30 pm in the Nebua Naurangia, Kushinagar. The incident happened during a wedding program wherein some people were sitting on a slab of a well & due to heavy load,the slab broke: Akhil Kumar, ADG, Gorakhpur Zone pic.twitter.com/VaQ8Sskjl2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 17, 2022
मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद
DM कुशीनगर एस राजलिंगम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि “हमें पता चला है कि दुर्घटनावश कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह एक शादी के कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसमें कुछ लोग एक कुएं के स्लैब पर बैठे थे और भारी बोझ हो जाने के कारण कुएं स्लैब टूट गया। मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 4 लाख रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक एक शादी समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान यह हादसा हुआ”
पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुःख
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2022
जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 17, 2022
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही हैं।