उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होना है जिसमें से दो चरणों का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जायेंगे। तीसरे चरण के मतदान से पहले सूबे का सियासी पारा और बढ़ता जा रहा है। पार्टियों और नेताओं के बीच में आरोप -प्रत्यारोप लगातार जारी हैं। सपा अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने और बीजेपी की गलतियां बताने में जुटी हुई है तो वहीं, बीजेपी योगी सरकार के कार्यकाल के काम-काज और गुंडाराज के खात्मे की बात लेकर जनता से वोट मांगने उतरी है। साथ ही बसपा और कांग्रेस की अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटीं हुईं हैं।
इसी बीच सूबे के पूर्व मुख्यंमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी और योगी सरकार पर तंज किया है। अखिलेश यादव ने एक बच्चे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘छोटे सरकार… कह गये बड़ी बात’
दरअसल वीडियो में एक छोटा लड़का अखिलेश यादव का समर्थन किया है और कसते हुए कहा, “इतना तो मजनूं भी नहीं पिटा लैला के प्यार में जितना बेरोजगार छात्र पिटे भाजपा की सरकार में” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
छोटे सरकार… कह गये बड़ी बात pic.twitter.com/zmpJSXduV6
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 18, 2022
बता दें कि तीसरे चरण (3rd Phase) में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। यह चरण बीजेपी और सपा दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। इस चरण की सबसे चर्चित सीट है मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट। करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहें है। अखिलेश यादव के सामने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बसपा ने कुलदीप नारायण को टिकट दिया है। मैनपुरी की करहल सीट 1993 के बाद से समाजवादी पार्टी के पास ही रही है। हालाँकि 2002 में भारतीय जनता इस सीट हासिल की थी।