• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 25, 2022
  • Login
  • होम
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • खेल
    • IPL
  • जुर्म
  • वायरल न्‍यूज
  • Jobs
  • UP Election 2022
EwokeTV
Advertisement
EwokeTV
No Result
View All Result
Home UP Election 2022

कैंट से न ‘अपर्णा’ न ‘बहुगुणा’, सरोजनी नगर से स्वाति सिंह ‘आउट’ लखनऊ से बीजेपी ने काटे इन ब्राम्हण चेहरों के टिकट

by Aditya Kumar
February 21, 2022
in UP Election 2022
0
brajesh pathak swati singh aparna yadav Rita Bahuguna Josh
490
SHARES
1.4k
VIEWS
फेसबुक पर शेयर करेंव्हाट्सएप पर शेयर करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की घोषणा होने के बाद से ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विधानसभा सीटों की चर्चा राजनीतिक विषय बनी हुईं थीं। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होते ही लखनऊ की सीटों की चर्चा और बढ़ गई। वहीं, सरोजनी नगर से विधायक मंत्री स्वाति सिंह विवादों में आ गई जिसके बाद लखनऊ की लखनऊ कैंट और सरोजनी नगर विधानसभा सीट बहु चर्चित सीट बन गईं।

चुनाव की घोषणा होने के बाद से एक लंबे इंतजार के बाद बीते 24 घंटों में सभी राजनीतिक पार्टियों ने राजधानी लखनऊ की सभी 9 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर उम्मीदवारों की घोषणा (UP Assembly Election 2022) कर दी है। कांग्रेस और बसपा ने इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान पहले ही कर दिया था। किंतु 2022 के चुनाव में जिन दो पार्टियों के बीच टक्कर देखी जा रही है उन्होने नामांकन के एक दिन पहले अपने –अपने पत्ते खोले हैं। लंबे मंथन के बाद सामाजवादी पार्टी और भाजपा ने लखनऊ की सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

Similar tothis post

amit shah rally in jaunpur

‘जिसके ऐनक के ग्लास काले, उसको सब काला ही दिखाई देता है’, अमित शाह का अखिलेश पर तंज

3 months ago

Russia Ukriane Crisis Live Update: रोमानिया के मेयर और Jyotiraditya Scindia के बीच तू तू -मैं मैं का Video Viral

3 months ago

UP Election 2022: Kunda से सपा प्रत्याशी Gulshan Yadav के भाई पर है शारीरिक शोषण का आरोप, Post हो रही है Viral

3 months ago

UP Election 2022: Balrampur में BJP कैंडिडेट ने बूथ पर की गाली -गलौच, SP ने किया Tweet, Viral हुआ Video

3 months ago
Load More

स्वाति सिंह हुईं ‘आउट’

लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा से 2017 के विधानसभा से चुनाव जीतकर योगी कैबिनेट में मंत्री बनी स्वाति सिंह का बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए टिकट काट दिया है। बीजेपी ने स्वाति सिंह का टिकट काटकर स्वाति की जगह ईडी से वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुए राजेश्वर सिंह को सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

वहीं, टिकट काटे जाने के बाद स्वाति सिंह ने कहा कि पार्टी ने मेरे लिए कुछ अच्छा ही सोचा होगा। यह जरूरी नहीं है कि स्वाति सिंह ही कैप्चर किए रहे और किसी दूसरे को मौका न मिले। मैं आज भी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। हमेशा भाजपा के लिए काम करती रहूंगी। स्वाति सिंह ने कहा कि विधायक और मंत्री के तौर पर मैंने जो भी काम किया, उसके लिए संतुष्ट हूं। मुझे जब इतना प्यार करते हैं तो मुझे लगता है कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। पार्टी ने अच्छा सोचकर ही यह फैसला लिया है। मुझे पार्टी ने महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया और फिर मंत्री भी बनाया गया। मैं भाजपा नहीं छोड़ूंगी। मैंने 17 साल की उम्र में भाजपा जॉइन की थी। मेरी आत्मा में भाजपा है। यहीं रहूंगी और यहीं मरूंगी।

कैंट से न बहुगुणा न अपर्णा

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद से लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट अति चर्चित सीट बन गई। लगातार ऐसा कहा जा रहा था कि बीजेपी शायद अपर्णा यादव को कैंट सीट से टिकट दे सकती है। वहीं दूसरी तरफ कैंट सीट से बीजेपी विधायक रीता बहुगुणा जोशी भी कैंट सीट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट की मांग कर रहीं थीं। बता दें अपर्णा यादव 2017 में इसी कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ीं थीं तब उन्हे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी ने मात दी थी। हालांकि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दोनो पर ही भरोसा नहीं जताया है। बीजेपी ने लखनऊ कैंट सीट से योगी कैबिनेट में मंत्री ब्रजेश पाठक को टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने सरोजनी नगर और कैंट सीट के अलावा लखनऊ की अन्य सीटों पर भी बदलाव किए हैं। बीजेपी ने लखनऊ मध्य से जीते ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से उतारा है। जबकि उपचुनाव में लखनऊ कैंट से जीते सुरेश तिवारी और बीकेटी से विधायक अवनीश त्रिवेदी का भी टिकट काट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने मलिहाबाद सीट पर एक बार फिर से जय देवी कौशल पर भरोसा जताया है।

विधानसभा सीट का नाम

बीजेपी

सपा

बसपा

कांग्रेस

मलिहाबाद

जय देवी कौशल

सोनू कनौजिया

जगदीश रावत

रामकरन पासी

बक्शी का तालाब

योगेश शुक्ला

गोमती यादव

सलाउद्दीन सिद्दीकी

ललन कुमार

सरोजनी नगर

राजराजेश्वर सिंह

अभिषेक मिश्रा

मो.जलीस खान

रूद्र दमन सिंह

लखनऊ पश्चिम

अंजनी श्रीवास्तव

अरमान

कायम रजा खान

शबाना सिद्दीकी

लखनऊ उत्तर

डा. नीरज बोरा

पूजा शुक्ला

मो. सरवर मलिक

अज्जू श्रीवास्तव

लखनऊ पूर्व

आशुतोष टंडन

अनुराग भदौरिया

आशीष कुमार सिन्हा

पंकज तिवारी

लखनऊ मध्य

रजनीश गुप्ता

रविदास मेहरोत्रा

आशीष चन्द्र श्रीवास्तव

सदफ जाफर

लखनऊ मध्य

बृजेश पाठक

राजू गांधी

अनिल पांडेय

दिलप्रीत सिंह

मोहनलालगंज

अमरेश कुमार

अम्बरीश पुष्कर

देवेंद्र कुमार पासी

ममता चौधरी

Tags: aparna yadavAssembly Election 2022 Candidates listbjp candidate list 2022 upbjp candidates for lucknow assembly seatsbrajesh pathakbsp candidates for lucknow assembly seatslucknow canttMinister Swati SinghRita Bahuguna Joshisp candidates for lucknow assembly seatsswati singhUp Assembly Election 2022अनुराग भदौरियाडा. नीरज बोराबक्शी का तालाबबृजेश पाठकमलिहाबादमोहनलालगंजयूपी में भाजपा प्रत्याशियों की सूचीराजू गांधीलखनऊ उत्तरलखनऊ पश्चिमलखनऊ पूर्वलखनऊ मध्यलखनऊ विधानसभा प्रत्याशियों की सूचीलखनऊ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारलखनऊ विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवारसरोजनी नगर
Share196SendTweet123
Aditya Kumar

Aditya Kumar

Content Creator, Social Media Buff, interested in sports and politics. Lucknow University Alumnus. Admirer of Netaji Subhash Chandra Bose.

Related Posts

IVF center in lucknow
उत्तर प्रदेश

Lucknow News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक लखनऊ में IVF सेंटर का करेंगे उद्घाटन

by Tushar Mandal
2 months ago
UP Election: भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने थामा सपा का हाथ
UP Election 2022

UP Election: भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने थामा सपा का हाथ

by Aditya Kumar
3 months ago
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का धमकी भरा बयान, कहा-पहले होगा हिसाब, फिर होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग
UP Election 2022

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का धमकी भरा बयान, कहा-पहले होगा हिसाब, फिर होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग

by Aditya Kumar
3 months ago
बुलडोजर को लेकर सीएम योगी का अखिलेश पर तंज, कहा- विकास और कार्रवाई दोनों में चलेगा बुलडोजर
UP Election 2022

बुलडोजर को लेकर सीएम योगी का अखिलेश पर तंज, कहा- विकास और कार्रवाई दोनों में चलेगा बुलडोजर

by Ewoke TV
3 months ago
Yogi Adityanath Voted in Gorakhpur Assembly elections
News

छठे चरण में वोट डालने के बाद बोले सीएम योगी, कहा- विकास और सुरक्षा के लिए करें मतदान

by Aditya Kumar
3 months ago
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Elections 2022: सट्टा बाजार में BJP का भाव 20 पैसे, कौन जीतेगा यूपी, पंजाब ?

Elections 2022: सट्टा बाजार में BJP का भाव 20 पैसे, कौन जीतेगा यूपी, पंजाब ?

February 11, 2022
संबित पात्रा के UPSC Rank पर बड़ा खुलासा, देखें लिस्ट

संबित पात्रा के UPSC Rank पर बड़ा खुलासा, देखें लिस्ट

December 6, 2021
भोजपुरी एक्ट्रेस Trishakar Madhu का MMS LEAKED, भड़कीं अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल…

भोजपुरी एक्ट्रेस Trishakar Madhu का MMS LEAKED, भड़कीं अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल…

August 13, 2021

Tokyo Olympics 2020: मजदूरी करने से लेकर ओलंपियन बनने तक, तीरंदाज Pravin Jadhav की Inspiring Journey

0

Sania Mirza in Tokyo Olympics 2020: क्या ‘आखिरी शॉट’ में लगेगा गोल्ड पर निशाना

0

Tokyo Olympics 2020: 23 की उम्र में दूसरा ओलंपिक खेलने जा रहीं गोल्फर Aditi Ashok की जबरदस्त Inspiring Story

0
Places of Worship Act 1991

पूजा स्थल कानून 1991 को लेकर छिड़ा है विवाद, ओवैसी भी दे रहे हैं इसकी दुहाई

May 14, 2022
Mukhtar Ansari son's Abbas Ansari case update

Purvanchal के डॉन Mukhtar Ansari के बेटे और पत्नी की याचिका को Allahabad High Court ने किया खारिज

May 13, 2022
Gyanvapi Survey Update

ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद विवाद की सुनवाई कर रहे जज ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

May 13, 2022

About Ewoke


Ewoke.TV, owned and managed by Newslions Media Network Private Limited, is an internet-native, video-first news and current affairs channel and website that aims to inform, educate and entertain people about all the goings-on in India and across the globe.

Follow Us On:


  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Mail
  • RSS Feed

Popular Categories


  • Ajab-Gajab
  • Auto
  • Autoक्राट
  • Bihar
  • Bollywood
  • Celebrity Story
  • Corona News
  • Education
  • Ewoke Virals
  • food
  • Gadgets
  • International
  • IPL
  • Jobs
  • Kalyan Singh
  • Movie
  • News
  • Top News
  • UP Election 2022
  • अजब-गजब
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • जुर्म
  • धर्म
  • पंजाब
  • फिल्मी दुनिया
  • बिजनेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल न्‍यूज
  • विज्ञान और तकनीक
  • वीडियो
  • स्वास्थ्य

Latest Post


  • पूजा स्थल कानून 1991 को लेकर छिड़ा है विवाद, ओवैसी भी दे रहे हैं इसकी दुहाई
  • Purvanchal के डॉन Mukhtar Ansari के बेटे और पत्नी की याचिका को Allahabad High Court ने किया खारिज
  • ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद विवाद की सुनवाई कर रहे जज ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
  • आधी रात घर पहुंचे BJP तजिंदर पॉल सिंह बग्गा दिल्ली के सीएम केजरीवाल को खुलेआम चुनौती, ‘एक नहीं 100 FIR करो, मैं डरता नहीं हूँ’
  • LPG Cylinder Price: आम आदमी पर महंगाई की मार, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2021 EwokeTV Hindi.

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • खेल
    • IPL
  • जुर्म
  • वायरल न्‍यूज
  • Jobs
  • UP Election 2022

Copyright © 2021 EwokeTV Hindi.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In