अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
अयोध्या फैजाबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 5 विधानसभा सीटों में से एक सीट है। अयोध्या उत्तर प्रदेश की निर्वाचन क्षेत्र संख्या 275 है। अयोध्या सीट राममंदिर निर्माण आरम्भ के बाद से राजनीतिक दलों के लिए हॉट सीट बन गयी है।ऐसी खबर भी है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अयोध्या विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ सकतें हैं।
अयोध्या विधानसभा का राजनीतिक इतिहास
साल 1967 में अयोध्या विधानसभा का नाम अस्तित्व में आया था इससे पहले अयोध्या का क्षेत्र फैजाबाद सदर विधानसभा के इलाके में आता था। 1967 में जब पहली बार इस सीट पर विधानसभा चुनाव हुआ था तब इस सीट से जनसंघ से ब्रजकिशोर अग्रवाल ने जीत हासिल की थी। इसके बाद जब 1969 में दूसरी बार विधानसभा चुनाव हुआ तो जीत कांग्रेस के विश्वनाथ कपूर के हाथ लगी थी। वहीं जब 1974 में फिर से चुनाव हुए तो अयोध्या सीट फिर एक बार जनसंघ के खाते में चली गयी। 1974 के विधानसभा चुनाव में जनसंघ के टिकट पर वेद प्रकाश अग्रवाल ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।
1991 में पहली बार खुला था बीजेपी का खाता
अयोध्या विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के लगभग 24 वर्षों बाद बीजेपी अपना खाता खोल पायी थी। अयोध्या विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 1991 में जीत हासिल कर पायी थी। 1991 में भाजपा से लल्लू सिंह ने चुनावी मैदान में उतरे थे और भाजपा को अपनी पहली जीत दिलाई थी।
91 से मात्र एक बार हारी है बीजेपी
1991 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या सीट पर अपना वर्चस्व मजबूत करती गयी। बीजेपी ने 1991 से 2007 तक इस सीट पर अपना कब्ज़ा बनाये रखा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान भाजपा ने यह सीट अपने हाथों से गवां दी थी। 2012 में समाजवादी पार्टी से तेज नारायण पांडेय ने जीत हासिल की थी। वहीं 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अयोध्या विधानसभा सीट एक बार फिर से बीजेपी के खाते में चली गयी।
अयोध्या सीट पर वोटरों की संख्या
भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के अनुसार अयोध्या निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत कुल वोटरों की संख्या 3,16,722 है। इलेक्शन कमीशन की जानकारी के मुताबिक अयोध्या विधानसभा सीट पर पुरुष वोटरों की संख्या 1,71,217 है और महिला मतदाताओं की संख्या 1,45,496 है जबकि अन्य 9 वोट दूसरे वर्ग के हैं।
विधानसभा चुनाव 2017 का नतीजा
अयोध्या विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजों की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। अयोध्या सीट पर बीजेपी से वेद प्रकाश गुप्ता ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वहीँ दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के तेज नारायण पांडेय रहे थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 1,07,014 वोट मिले थे जबकि सपा को 56,574 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
विधायक का नाम | पार्टी का नाम | कब से | कब तक |
वेद प्रकश गुप्ता | बीजेपी | 2017 | अब तक |
तेज नारायण पांडेय | सपा | 2012 | 2017 |
लल्लू सिंह | बीजेपी | 2007 | 2012 |
लल्लू सिंह | बीजेपी | 2002 | 2007 |
लल्लू सिंह | बीजेपी | 1996 | 2002 |
लल्लू सिंह | बीजेपी | 1993 | 1996 |
लल्लू सिंह | बीजेपी | 1991 | 1993 |
जय शंकर पांडेय | जनता दल | 1989 | 1991 |
सुरेंद्र प्रताप सिंह | कांग्रेस | 1985 | 1989 |
निर्मल कुमार | कांग्रेस | 1980 | 1985 |
जय शंकर पांडेय | जेएनपी | 1977 | 1980 |
बेद प्रकाश अग्रवाल | जनसंघ | 1974 | 1977 |
विश्वनाथ कपूर | कांग्रेस | 1969 | 1974 |
ब्रजकिशोर | जनसंघ | 1967 | 1969 |