उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव प्रचार मगंलवार को थम गया। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए सभी पार्टियां एड़ी से चोटी का जोर लगा रहीं हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग भी देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सियासी दल अपने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रखा है।
सामाजवादी पार्टी की सांसद और महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी अभिनेत्री जया बच्चन का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आता है। जया बच्चन इन दिनों यूपी में सामाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। जया बच्चन ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया की जिसने परिवार त्याग दिया वो क्या जाने बहू-बेटी क्या होती है।
महिला सुरक्षा पर उठाये सवाल
जया बच्चन ने कौशाम्बी की सिराथू सीट पर सपा का प्रचार करते हुए एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, “जब ये सत्ता में है और जब ये सत्ता में नहीं थे, इन्होंने कभी भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक शब्द भी नहीं बोला है। इसके साथ कहा कि मुझे लगता है कि समय बदल रहा है। लोगों को देखो, उनका उत्साह, आप माहौल के बारे में बता पाएंगे। वे महिला सुरक्षा के बारे में बात करते हैं लेकिन झूठ के अलावा कुछ नहीं जानते। आप पिछले 5 वर्षों में यूपी में महिलाओं पर अत्याचार के बारे में जानते हैं, नहीं यह कहने की जरूरत है।”
जिसका परिवार नहीं वो परिवार का दर्द क्या जाने
जया बच्चन ने योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये भूल जाते हैं कि आपके जो मुख्यमंत्री हैं उन्होंने तो परिवार को त्याग दिया है। वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं? वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं? ये लोग झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते हैं। मुंबई की भाषा में इन्हें फेकूचंद कहते हैं। सिर्फ फेकते रहते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते हैं।”
जया ने खुद को यूपी की बड़ी बहू डिंपल यादव को छोटी बहू बताया। उन्होंने कहा, “अपने भैया की भी लाज रख लीजिएगा।” उन्होंने अमिताभ बच्चन का नाम लिए बिना कहा, ‘गंगा किनारे वाला जो छोरा है उसकी लाज तो आपको रखनी होगी।’