उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी यानि कल गुरुवार को होगा। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 58 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। पहले चरण के दौरान पश्चमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद की जाएगी।
पहले चरण में उत्तर प्रदेश में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत,गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, और बुलंदशहर, आगरा अलीगढ़, मथुरा में वोट डाले जायेंगे। पहले चरण के दौरान कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 810 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। सबसे ज्यादा 15-15 उम्मीदवार मुजफ्फरनगर और मथुरा सीटों पर हैं। वहीं, सबसे कम पांच प्रत्याशी अलीगढ़ की इगलास सीट पर हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और कोविड सुरक्षित तरीके से मतदान कराने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण की जिन 58 सीटों पर मतदान होना है उनमें से 53 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। जबकि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को दो-दो सीटें मिली थी। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का भी एक प्रत्याशी जीता था।
इन बड़े चेहरों की किस्मत होगी EVM में बंद
पहले चरण के मतदान में कई बड़े चेहरों की भी परीक्षा होगी। भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य पार्टियों के भी चेहरे इस लिस्ट में शामिल हैं। योगी कैबिनेट में मंत्री रहे कई चेहरों की किस्मत भी कल EVM में मतदाता बंद करेंगे। योगी कैबिनेट से चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक शामिल हैं। पहले चरण के दौरान अवतार सिंह भड़ाना, चौधरी बाबू लाल और उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य की भी परीक्षा ली जाएगी।
किस जिले में कौन सी सीट पर पहले चरण में होगा मतदान –
क्रम संख्या | जिला का नाम | विधानसभा सीट का नाम | निर्वाचन क्षेत्र का प्रकार |
1 | शामली | कैराना | सामान्य |
2 | थाना भवन | सामान्य | |
3 | शामली | सामान्य | |
4 | मुजफ्फरनगर | बुढ़ाना | सामान्य |
5 | चरथावल | सामान्य | |
6 | पुरकाजी | सुरक्षित | |
7 | मुजफ्फरनगर | सामान्य | |
8 | खतौली | सामान्य | |
9 | मीरापुर | सामान्य | |
10 | मेरठ | सिवलखास | सामान्य |
11 | सरधना | सामान्य | |
12 | हस्तिनापुर | सुरक्षित | |
13 | किथोरे | सामान्य | |
14 | मेरठ कैंट | सामान्य | |
15 | मेरठ | सामान्य | |
16 | मेरठ दक्षिण | सामान्य | |
17 | बागपत | छपरौली | सामान्य |
18 | बड़ौत | सामान्य | |
19 | बागपत | सामान्य | |
20 | गाजियाबाद | लोनी | सामान्य |
21 | मुरादनगर | सामान्य | |
22 | साहिबाबाद | सामान्य | |
23 | गाजियाबाद | सामान्य | |
24 | मोदी नगर | सामान्य | |
25 | हापुड़ | ढोलना | सामान्य |
26 | हापुड़ | सुरक्षित | |
27 | गढ़मुक्तेश्वर | सामान्य | |
28 | गौतम बुद्ध नगर | नोएडा | सामान्य |
29 | दादरी | सामान्य | |
30 | जेवर | सामान्य | |
31 | बुलंदशहर | सिकंदराबाद | सामान्य |
32 | बुलंदशहर | सामान्य | |
33 | स्याना | सामान्य | |
34 | अनूपशहर | सामान्य | |
35 | देबाई | सामान्य | |
36 | शिकारपुर | सामान्य | |
37 | खुर्जा | सुरक्षित | |
38 | अलीगढ़ | खैर | सुरक्षित |
39 | बरौली | सामान्य | |
40 | अतरौली | सामान्य | |
41 | छर्रा | सामान्य | |
42 | कोइलो | सामान्य | |
43 | अलीगढ़ | सामान्य | |
44 | इग्लास | सुरक्षित | |
45 | मथुरा | छटा | सामान्य |
46 | मांट | सामान्य | |
47 | गोवर्धन | सामान्य | |
48 | मथुरा | सामान्य | |
49 | बलदेव | सुरक्षित | |
50 | आगरा | एतमादपुर | सामान्य |
51 | आगरा कैंट | सुरक्षित | |
52 | आगरा दक्षिण | सामान्य | |
53 | आगरा उत्तर | सामान्य | |
54 | आगरा ग्रामीण | सुरक्षित | |
55 | फतेहपुर सीकरी | सामान्य | |
56 | खेरागढ़ | सामान्य | |
57 | फतेहाबाद | सामान्य | |
58 | बाह | सामान्य |
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। ये सभी चरण 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को संपन्न होंगे। वहीं, 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सहित सभी पांच राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित किये जायेंगे।