ईवोक टीवी नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश की जनता को भड़काने वालों और समाज को अस्थिर करने वालों से सावधान रहने का आह्वान किया है। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताते हुए चेतावनी दी कि वह सिटीजनशिप एक्ट में संशोधन के नाम पर लोगों को भड़काने से बाज आएं। जनता अब सब समझा चुकी है। योगी मंगलवार को कानपुर में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
यूपी दंगा मुक्त प्रदेश बन चुका है
सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह उस व्यक्ति को चेतावनी देना चाहते हैं जो सिटीजनशिप एक्ट संशोधन के नाम पर लोगों को भड़काने का काम फिर से कर रहा है। जनता जानती है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी का एजेंट बनकर प्रदेश में प्रवेश किया है। वह लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश अब आगे बढ़ चुका है। यहां लोगों को अब दंगा नहीं चाहिए। उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त बन चुका है। ”
चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायी सावधान होकर सुन लें, अगर प्रदेश में भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे तो उत्तर प्रदेश सरकार सख्ती के साथ निपटना जानती है। pic.twitter.com/l0eKnqORJm
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 23, 2021
सपा सरकार में था गुंडाराज
